भारत में नए रैसलर्स की तलाश को लेकर ट्रिपल एच का बड़ा बयान

WWE में इस समय जिंदर महल का सिक्का चल रहा है। वो स्मैकडाउन लाइव में है। और चैंपियन हैं। लेकिन जिंदर महल और उनके अलावा एक दो और रैसलर है जिनका WWE में नाम है। बांकि किसी का नाम आज तक कभी सुनाई भी नहीं दिया। तो इसके लिए WWE काम भी कर रहा है। ट्रिपल एच इसके लिए अब भारत की तरफ नजर गढ़ाए बैठे है। भारत की तरफ से साल 2006 में ग्रेट खली WWE में आए थे। वो वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने। जितनी जल्दी ग्रेट खली ने कंपनी में ऊंचाईयों को छुआ उतनी ही जल्दी वो नीचे भी गिर गए। अब वो कभी कभी यहां नजर आते है। दूसरी ओर जिंदर महल अब ग्रेट खली के बाद ऐसे सुपरस्टार बन गए है जिनका नाम है। वो पहले यहां पर जॉबर की भूमिका में थे। लेकिन इस साल WWE ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया। और वो स्मैकडाउन चैंपियन बन गए। ट्रिपल एच ने इसके बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि,WWE ने भारत में रैसलर की खोज करने के लिए वो सुविधाएं नहीं दी जो अन्य जगह दी। लेकिन उनका कहना था कि , कंपनी ने अब अपने नियम बदल दिए है। ट्रिपल एच ने कहा कि,"WWE भारत में सही रास्ते पर नहीं चल पाया। अगर आप एथलीट है तो आपको जरूर WWE में दिखना चाहिए। लेकिन उसके लिए रास्ता साफ नहीं है। आप कैसे WWE सुपरस्टार बनेंगे इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। तो इसके लिए अब हमने काम करना शुरू कर दिया है। इस साल के अंत में ग्यारह सुपरस्टार का टैलेंट यहां देखने को मिलेगा। उऩको ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उनके ऊपर काम किया जाएगा। और इसके अगले साल में इसकी संख्या बढा़ई जाएगी।" WWE की टीम भारत में जल्द आने वाली है। और जिंदर महल अपनी बेल्ट लेकर यहां पहुंचेंगे।