WrestleMania 39 Night 1 में WWE दिग्गज को हराकर इतिहास रचने वाले फेमस Superstar को Triple H ने भेजा खास संदेश

Pankaj
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Triple H: WWE चीफ कटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच (Triple H) ने रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को दिल छू देने वाला संदेश दिया है। WWE रेसलमेनिया 39 नाईट 1 (WrestleMania 39 Night 1) में रिप्ली ने इतिहास रच दिया। उन्होंने शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को हराकर अपने करियर में पहली बार (Smackdown) विमेंस चैंपियनशिप जीती।

रिया रिप्ली ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने मेनिया में टाइटल मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दी थी। कंपनी ने भी पहले ही इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था। दोनों की राइवलरी भी शानदार रही। रिया ने कई बार फ्लेयर को हराने का दावा किया।

रिप्ली और फ्लेयर ने फैंस को एक क्लासिक मैच दिया। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स लगाए और जीत के लिए सभी हदें पार की। अंत में रिया ने जीत हासिल की। हार के बाद फ्लेयर बहुत ही निराश नज़र आईं थी। रिया की जीत के बाद ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "mountain top" पर नई SmackDown विमेंस चैंपियन का स्वागत हैं। ट्रिपल एच ने रिप्ली के साथ एक खास तस्वीर भी पोस्ट की।

WWE में रिया रिप्ली की सफलता के पीछे ट्रिपल एच का हाथ

रिया रिप्ली की सफलता के पीछे ट्रिपल एच का बहुत बड़ा रोल अभी तक रहा। NXT में रिप्ली ने द गेम के अंडर में जबरदस्त काम किया था। कुछ ऐसा ही अब मेन रोस्टर में भी देखने को मिल रहा है। पिछला एक साल रिया के लिए शानदार रहा। द जजमेंट डे ग्रुप में रहकर भी वो अच्छा काम कर रही हैं। एक अलग ही कैरेक्टर उनका रिंग में नज़र आता हैं। खैर उनकी मेहनत का फल भी इस बार उन्हें मिला। दिग्गज फ्लेयर को उन्होंने हराया और ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

फ्लेयर ने पिछले साल 30 दिसंबर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। रोंडा राउजी को उन्होंने हराया था। तब से अभी तक उनका टाइटल रन अच्छा रहा था। रिप्ली ने अब उनका टाइटल रन खत्म कर दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links