WWE WrestleMania 39 से पहले अंतिम Raw में इस फैक्शन का रीयूनियन कर Triple H देंगे फैंस को तोहफा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

Pankaj
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते होगा शानदार
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते होगा शानदार

Hurt Business: WWE WrestleMania 39 से पहले ट्रिपल एच (Triple H) द्वारा फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। नई रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड में हर्ट बिजनेस (Hurt Business) का रीयूनियन हो सकता है। इस बात के संकेत बहुत पहले से मिल रहे हैं।

इस ग्रुप का निर्माण साल 2020 में हुआ था। MVP और बॉबी लैश्ले साथ में आए थे। इसके बाद शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर ने भी इस ग्रुप में एंट्री की। इस फैक्शन को अच्छी सफलता मिली। हालांकि ये फैक्शन ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाया।

WWE ने पिछले कुछ महीनों से इस ग्रुप के रीयूनियन को लेकर बड़े संकेत दिए। MVP लगातार इस तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। अफवाह ये भी सामने आई है कि ओमोस भी इस ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। उन्हें इस समय MVP मैनेज कर रहे हैं।

Xero news ने अब स्थिति पर अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल एच ने इस फैक्शन को एक साथ लाने का प्लान तैयार किया है। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में हर्ट बिजनेस का रीयूनियन देखने को मिल सकता है। ओमोस भी अगर इस ग्रुप में आएंगे तो फैंस को मजा आएगा।

WrestleMania 39 से पहले Raw के अंतिम एपिसोड को शानदार बनाने की पूरी कोशिश ट्रिपल एच करेंगे। सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स के बीच भी शो में मैच देखने को मिलेगा। कंपनी ने जरूर कोई ना कोई सरप्राइज प्लान तैयार किया होगा।

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर और ओमोस का होगा आमना-सामना

WrestleMania 39 में ओमोस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। ओमोस के करियर का ये सबसे बड़ा मुकाबला होगा। इस हफ्ते भी दोनों का आमना-सामना होगा। कुछ हफ्ते पहले दोनों आमने-सामने आए थे। ओमोस ने लैसनर को रिंग से बाहर फेंक दिया था। अब देखना होगा कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या बवाल मचेगा। खैर अब सभी की नजरें Raw के एपिसोड पर टिकी होंगी। हर्ट बिजनेस का अगर रीयूनियन हो गया तो फिर ये फैंस के लिए अच्छा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications