WWE न्यूज़: ट्रिपल एच ने खोला विंस मैकमैहन का बड़ा राज

Enter caption

रैसलमेनिया 35 के सफल आयोजन के बाद बड़े WWE अधिकारी अगले साल के लिए रणनीतियां तैयार करने में जुट गए हैं। ट्रिपल एच और स्टैफ़नी मैकमैहन ने हाल ही में Sports Business Journal के साथ कई चीजों पर अपनी राय रखी है। ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन के बेहतरीन शेड्यूल के बारे में भी चर्चा की है।

Ad

ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन के बारे में कहा,"उन्हें यहाँ से बाहर भी बहुत से काम होते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वो अन्य चीजों के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं। WWE का वजूद उन्हीं के कारण है, उनकी सालों की मेहनत के बाद ही WWE, दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी बनी है।"

यह तो आप सब भी जानते हैं कि विंस मैकमैहन रॉ और स्मैकडाउन के हर एपिसोड में बैकस्टेज मौजूद होते हैं। मगर सप्ताह के बाकी दिन विंस मैकमैहन के एरीना में मौजूद होने की कोई गारंटी नहीं होती।

ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन की तारीफ़ करते हुए कहा,"चाहे उनकी उम्र 73 के पार जा चुकी है, लेकिन वो अभी भी हमसे कहीं अधिक काम करते हैं। वो अभी भी जिम जाते हैं, जो शायद हम उनकी उम्र में पहुँच कर नहीं कर पाएंगे। वो हर सप्ताह रॉ और स्मैकडाउन में मौजूद रहते हैं। वो आज भी WWE से उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले किया करते थे।"

विंस मैकमैहन बहुत बूढ़े हो चुके हैं, इसके बावजूद वो आज भी युवाओं को अधिक प्रोत्साहित करते रहते हैं। काफी संख्या में सुपरस्टार्स यह भी कह चुके हैं कि विंस मैकमैहन सबसे अधिक मेहनती व्यक्ति हैं। वो अपनी उम्र को किनारे रखते हुए रोज WWE की बेहतरी के बारे में प्लान्स बनाते रहते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications