SummerSlam को प्रमोट करने गए ट्रिपल एच ने शो को होस्ट कर रहे एंकर को उठा कर पटक दिया

लैंजेड्री सुपरस्टार ट्रिपल एच ने इस बार ऐसा किया जिससे सभी फैंस हैरान है। ट्रिपल एच एक कॉमेडिक सैगमैंट में समरस्लैम को प्रमोट करने गए थे। इस शो का नाम टूनाइट शो विद जिम्मी फॉलन है। इस शो में ट्रिपल एच ने अपने रिंग में एंट्रेंस म्यूजिक पर एंट्री की। इसके बाद आते ही उन्होंने शो के होस्ट को उठाकर टेबल पर मार दिया। बाद में आराम से कुर्सी में बैठकर समरस्लैम के बारे में बताया।

Ad
Ad

ये टूनाइट शो पिछले 60 साल से चल रहा है। जिम्मी फॉलन इसके होस्ट है। यहां पर वो कई बड़े सुपरस्टार को बुलाकर उनका इंटरव्यू लेते है।इससे पहले भी कई wwe के बड़े सुपरस्टार यहां हिस्सा ले चुके है। फॉलन ने इनका इंटरव्यू काफी शानदार तरीके से लिया है। क्योंकि इस शो में मस्ती और धमाल काफी होता है। कॉमेडिक सैगमेंट भी इसमें होता है, जिसका फैंस हमेशा बेसब्री से इंतजार करते है। शो में फॉलन समरस्लैम को लेकर एक नोट लिख रहे थे। इसके बीच में ही ट्रिपल एच ने दखलअंदाजी कर दी। और उन्हें उठाकर टेबल पर पटक दिया। इसके बाद वो बड़े ही आराम से कुर्सी पर बैठे और समरस्लैम को प्रमोट किया। ट्रिपल एच का ये निराला अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया। उनके एडवर्टाइज करने का तरीका ही कुछ अलग था। उन्होंने यहां एंट्री भी बड़े ही शानदार तरीके से की। रविवार को होने वाले समरस्लैम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये रैसलमेनिया के बाद सबसे बड़ा पीपीवी होता है। इसमें कई बड़े मैचों का आयोजन होना है। खासतौर पर मेन इवेंट में होने वाला फैटल 4 वे मैच का इंतजार सभी लोग कर रहे है। यहां रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, समोआ जो और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मुकाबला होगा वो भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए।ट्रिपल एच ने भी इसे प्रमोट करने के लिए जी जान लगा रखी है। क्योंकि ये एक बड़ा इवेंट है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications