UFC 205 के दौरान नज़र आए ट्रिपल एच

UFC 205 का आयोजन मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में कल हुआ। ये MMA इतिहास के सबसे बड़े शो में से एक था, जहां कॉनर मैक्ग्रेगर ने खिताब जीतकर इतिहास रचा और वो एक ही समय 2 भार वर्ग में चैंपियन बनने वाले UFC इतिहास के पहले फाइटर बने। UFC 205 काफी सेलेब्रिटीज़ नज़र आए। WWE सुपरस्टार और टैलेंट, लाइव के वाइस प्रेसीडेंट ट्रिपल एच मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में इवेंट के दौरान मौजूद थे।

Ad

ट्रिपल एच कुछ समय से टीवी पर नजर नहीं आए हैं। आखिरी बार वो 29 अगस्त को रॉ के एपिसोड में दिखे थे, जहां उन्होंने दखल देकर केविन ओवंस को जीत दिलाने में मदद की थी। ट्रिपल एच UFC 205 में क्या करने गए थे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रिपल एच के नजर आने के बाद अफवाहें सामने आने शुरु हो जाएंगी। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि वो सिर्फ शो अटैंड करने ही गए हों। ट्रिपल एच का मैडिसन स्क्वेयर गार्डन से खास नाता रहा है। यहां द गेम ने कई यादगार मैच दिए हैं। रैसलिंग ऑबजर्वर न्यूजलैटर ने कुछ हफ्तों पहले बताया था कि WWE कुछ बड़े UFC स्टार्स को रैसलमेनिया सीज़न के दौरान लाना चाहती है। उनमें सबसे बड़े नाम कॉनर मैक्ग्रेगर, रौंडा राउज़ी और पेज वैनजेंट का है। हाल ही में WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने UFC 200 में हिस्सा लिया था और उन्होंने मार्क हंट को हराकर जीत हासिल की थी। ऐसे में WWE को उम्मीद है कि UFC अपने कुछ बड़े स्टार्स को WWE रिंग में आने देगी। ऐसी भी संभावनाएं हो सकती है ट्रिपल एच इसी मामले को लेकर UFC प्रेसीडेंट डैना वाइट से बात करने के लिए पहुंचे। अगर UFC के बड़े स्टार्स WWE रिंग में रैसलमेनिया के दौरान आएंगे तो ऐसे में दोनों ही कंपनियों को काफी फायदा हो सकता है। कॉनर मैक्ग्रेगर कई मौकों पर WWE और उनके सुपरस्टार्स की जमकर आलोचना कर चुके हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications