चार्ली गुएनीगोल्ट लंदन के एक पुलिस ऑफिसर जोकि इसी महीने लंदन ब्रिज पर हुए आतंकी हमले के दौरान बुरी तरह से चोटिल हुए थे, उन्हें WWE के सीओओ ट्रिपल एच ने खुद मिलकर सरप्राइज़ दिया। गुएनीगोल्ट को उनकी बहादुरी के लिए ट्रिपल एच ने उन्हें WWE चैंपियनशिप गिफ्ट की और साथ ही में उनके फेवरेट सुपरस्टार सैमी जेन द्वारा दिया गया वीडियो मैसेज भी था।
गुएनीगोल्ट ने जब 14 बार के WWE चैंपियन ट्रिपल एच को देखा तो, वो हैरान हो गए और उन्हें अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं हुआ। चार्ली से मिलने के बाद ट्रिपल एच ने अपने फोन से सैमी जेन का वीडियो मैसेज पुलिस ऑफिसर को दिखाया। ट्रिपल एच ने चार्ली से मिलने के बाद कहा, "किसी मुश्किल हालात की ओर भागना आसान नहीं होता और दूसरों के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले ही असली हीरो होते हैं। कई बार लोग कहते हैं कि वो WWE इसलिए देखते हैं, क्योंकि वो उन्हें सुपरहीरो लगते हैं, लेकिन मेरे लिए चार्ली असली हीरो हैं।" गुएनीगोल्ट को WWE टाइटल देते हुए हंटर ने समझाया, "WWE सुपरस्टार को सबसे बड़ा प्राइज़ उनके काम के लिए WWE चैंपियनशिप दी जाती है, लेकिन यह हॉनर असल ज़िंदगी के हीरो के लिए भी हैं। " चार्ली ने ट्रिपल एच से मिलने के बाद कहा, "WWE के सबसे ग्रेटेस्ट सुपरस्टार से मिलकर काफी अच्छा लग रहा है। द गेम से मिलने के बाद पहला शब्द जो मेरे मुंह से निकला वो पीजी ऑडियंस के लिए उपयुक्त नहीं हैं।" Published 21 Jun 2017, 10:40 IST"True hero": @TripleH had the honour of meeting off-duty PC Charlie Guenigault, injured in the London Bridge attack https://t.co/ctxLA31XIR pic.twitter.com/P3SESX3gFA
— WWE UK (@WWEUK) June 20, 2017