2015 में हुए रॉयल रंबल के बाद से ही रोमन रेंस को रैसलिंग फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। जब भी वो रिंग में आते है, क्राउड उन्हें बू करता है, लेकिन इस बार पहली बार एक टेलीविज़न शो में उनका मज़ाक बनाया गया। टृटीवी के एक सीरियल एडम रूइन एव्रिथिंग के एक एपिसोड में फैंस के नजरिए से द रॉक और रोमन रेंस को दिखाया। उस वीडियो में जो फैन है, वो रॉक का फैन है, लेकिन क्रिसमस के गिफ्ट के तौर पर उसे रोमन रेंस की डीवीडी दे रखी है। इस ट्वीट में वीडियो शामिल है। Phone footage of #AdamRuinsEverything on Roman Reigns pic.twitter.com/6WgSuqmNDU — The Austin Gonzales (@MissionVaoDmC) 21 December 2016 यह पहला मौका नहीं था जब उस टीवी शो के कास्ट ने रोमन रेंस का मज़ाक बनाया हो। इससे पहले ब्राइन मुर्फी ने कॉलेज हूमो नाम की वेबसाइट के लिए एक विडियो बनाई, जिसमें 2015 में हुए रॉयल रंबल और रेंस के बार में चर्चा हुई। रेंस और रैसलिंग फैंस के बीच रिश्ता काफी समय से अच्छा नहीं चल रहा है, क्योंकि इस साल से ही फैंस रेंस को लगातार बू कर रहे हैं। यहां तक कि रैसलमेनिया 31 में टाइटल हारने के बावजूद फैंस के लिए उनके लिए नफरत कम नहीं हुई, और यह लगातार देखा भी गया। दिसंबर 2015 में रोमन रेंस ने TLC पे-पर-व्यू में चैंपियनशिप मैच हारने के बाद ट्रिपल एच और लीग ऑफ नेशंस पर हमला किया, और अगली रात रॉ में जब वो चैंपियन बने, तो क्राउ़ड ने उनके लिए चीयर किया। हालांकि 2016 में ज़्यादातर समय फैंस रोमन रेंस के खिलाफ ही नज़र आए। यहां तक कि सोशल मीडिया में भी उनके मज़ाक के लिए फैन पेज बना हुआ है। 2017 में जाते हुए अभी भी फैंस के रिएक्शन बदलने का इंतज़ार है, क्योंकि मौजूदा समय में चीजें और खराब हो रही है। कुछ फैंस को लग रहा है कि क्या रोमन रेंस अगले साल रॉयल रंबल में यूनिवर्सल चैम्पियन और यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियन बनेंगे। कई रैसलर्स, बुकर्स और इस बिजनेस से जुड़े बांकी लोगों ने भी फैंस के साथ रिश्ता सुधारने के लिए रेंस को हील बनाना होगा, और इस बारे में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने भी अपनी बात कही। अगर WWE उन्हें जॉन सीना पार्ट 2 की तरह देख रही है, तो उन्हें जल्द ही रेंस के साथ कुछ करना होगा तांकि फैंस उन्हें पसंद करने लगे।