WWE के एक खास आंकड़े में Roman Reigns 157वीं रैंक हासिल कर साबित हुए 'फिसड्डी', पहले दो स्थान पर फीमेल Superstars का दबदबा

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE में इस समय लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अच्छा काम कर रही हैं। उनके नाम अब एक दमदार रिकॉर्ड हैं जहां उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को मात दी है।

साल 2023 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए है। लिव मॉर्गन अभी तक सबसे ज्यादा मैच लड़ चुकी हैं। रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, इसके बावजूद अभी तक उन्होंने तीन ही मैच लड़े हैं। रेंस के नए कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से अब वो लाइव इवेंट्स में ज्यादा मैच नहीं लड़ेंगे। हाल ही एक लाइव इवेंट में रेंस ने मैच लड़ा था। लाइव इवेंट के बाहर देखा जाए तो WWE Royal Rumble 2023 और Elimination Chamber 2023 में उन्होंने मुकाबला लड़ा था।

लिव मॉर्गन अभी तक इस साल 23 मुकाबले लड़ चुकी हैं। हाल ही में बेली ने लाइव इवेंट में एक मैच लड़कर उनकी बराबरी की। मॉर्गन को अभी तक 10 मैचों में जीत मिली, वहीं बेली को सिर्फ एक मैच में जीत मिली। मेल सुपरस्टार्स में देखा जाए तो सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन ही लिव मॉर्गन और बेली के पीछे हैं। दोनों ने अभी तक 22 मुकाबले लड़े हैं। रोमन रेंस इस हिसाब से देखा जाए तो 157वीं रैंक पर है।

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का होगा मुकाबला

रोमन रेंस अब वीकली शोज में भी कम नज़र आते हैं। उनके मुकाबले बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में ही होते हैं। इस साल वो अपना चौथा मैच कुछ हफ्ते बाद WrestleMania 39 में लड़ेंगे। कोडी रोड्स के साथ उनका मुकाबला होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। जनवरी में कोडी ने वापसी कर मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने मेनिया में टाइटल मैच के लिए रेंस को चुनौती दी थी।

अभी तक इन दोनों की राइवलरी को कुछ खास अंदाज में बिल्ड नहीं किया गया है। दोनों का सिर्फ एक ही बार आमना-सामना हुआ है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस एंट्री करेंगे। कोडी रोड्स और उनका आमना-सामना हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications