WWE में Bray Wyatt की वापसी के बाद दो Superstars को लेकर मचा बवाल, दिग्गज के फैक्शन का हो सकते हैं हिस्सा

ब्रे ने हाल में ही WWE में वापसी की है
ब्रे ने हाल में ही WWE में वापसी की है

Extreme Rules 2022: एक्सट्रीम रूल्स 2022 (Extreme Rules 2022) में WWE फैंस को कई हैरान कर देने वाले पल देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने भी WWE में रिटर्न कर लिया है। अपने इस रिटर्न पर उन्होंने एक नए ग्रुप के हिंट दिए हैं। माना जा रहा है कि NXT के जो गेसी (Joey Gacy) और ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। इसी कड़ी में अब इन दोनों ही स्टार्स ने रिएक्शन दिया है।

Ad

गौरतलब है कि Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट की वापसी बेहद शानदार थी। इस दौरान WWE ने उनके फायरफ्लाई फन हाउस के सभी कैरेक्टर को जिंदा कर दिया था। उनके रिटर्न पर हस्कस द पिग, एबी द विच, रैम्बलिंग रैबिट, मर्सी द बज़र्ड और द फीन्ड कैरेक्टर वापस आए थे। इसके अलावा ब्रे वायट भी एक नए मास्क में नज़र आए थे।

पूर्व WWE चैंपियन के रिटर्न पर NXT स्टार्स ने दिया रिएक्शन

उनके इस रिटर्न के बाद अब फैंस वायट फैमिली के मेंबर्स की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि उन्होंने कई मेंबर्स की पहचान पता कर ली है। ऑनलाइन फैंस के हिसाब से मर्सी द बज़र्ड के रूप में ऑस्ट्रेलियन स्टार ग्रेसन वालर हैं, जिसपर अब उन्होंने रिएक्शन भी दिया है।

सिर्फ ग्रेसन वालर ही नहीं बल्कि NXT के ही जो गेसी भी लगातार ब्रे वायट को लेकर अजीब से ट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा ब्रे वायट के रिटर्न के बाद उन्होंने एक और दिलचस्प ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट के बाद इस बात पर और ज्यादा जोर दिया गया है कि वो Extreme Rules 2022 में वायट फैमिली का हिस्सा थे।

Ad
Ad

बता दें कि काफी समय से ब्रे वायट के रिटर्न को लेकर चर्चा चल रही है। फैंस भी उन्हें एक बार फिर से WWE रिंग में देखना चाहते थे। ब्रे वायट 2021 के बाद पहली बार WWE में नज़र आए हैं। उनके वापस आने के बाद फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस को अब कई ड्रीम मैच देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा ये भी देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE फ्यूचर में किस तरह से उन्हें बुक करता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications