Puja Tomar First Indian Wins UFC Fight: UFC में भारतीय विमेन स्टार पूजा तोमर (Puja Tomar) ने इतिहास रच दिया है। वो UFC में मुकाबला जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। उन्होंने ये कारनामा UFC Louisville 2024 में ब्राजील की रेयान डॉस सैंटोस को हराकर किया।पूजा ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने विमेंस की स्ट्रॉवेट डिवीजन में सैंटोस को 30-27, 27-30, 29-28 से हराया। मुकाबले के बाद वो बहुत खुश नज़र आईं। उन्होंने बयान देते हुए कहा,मैं दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि भारतीय फाइटर्स लूजर नहीं हैं। हम बहुत ऊपर जा रहे हैं। हम बिल्कुल भी रूकने वाले नहीं हैं। हम जल्द ही UFC चैंपियन बनेंगे। ये मेरी जीत नहीं है। ये भारतीय फैंस और सेनानियों की जीत है। मैंने भारतीय गीत के लिए ध्वज निकाला और इस दौरान मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ। मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं था। मैंने सोच लिया था कि बस मुझे जीतना है। मैं आगे अपने आप में और सुधार करूंगी।पूजा तोमर ने साल 2023 में UFC के साथ साइन किया था कॉन्ट्रैक्टआपको बता दें पूजा और रियान डॉस सैंटोस ने तीन राउंड खेले। पूजा ने साल 2023 में UFC के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वो पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने UFC के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव में जन्मी पूजा ने वुशु के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने पांच नेशनल टाइटल जीते।पूजा ने इसके बाद साल 2012 में बंद हो चुकी सुपर फाइट लीग के साथ MMA की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उनका करियर शानदार रहा। हालांकि, कई मौकों पर उन्हें विफलता भी मिली। साल 2021 में वो MFN में शामिल हुईं और लगातार चार मैच जीतकर उन्होंने अपने हौंसले बुलंद कर दिए। पूजा ने नवंबर 2022 में MFN में टाइटल जीतकर कमाल कर दिया था। खैर इस बार उन्होंने UFC में जीत हासिल कर भारत का नाम रोशन किया है। पूरे भारत को उनके ऊपर गर्व जरूर होगा।UFC Louisville इस बार शानदार रहा और कई रिकॉर्ड भी बने। UFC लुइसविले ने अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली अमेरिकी फाइट नाइट का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। UFC के प्रेसिडेंट डाना व्हाइट ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। View this post on Instagram Instagram Post