UFC की फेदर वेट चैंपियन चाहती हैं रोंडा राउजी के खिलाफ WWE की रिंग में मैच

Ankit

UFC की विमेंस फैदर वेट चैंपियन क्रिस सायब्रॉग ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि वो पूर्व UFC विमेंस बेंटमवेट चैंपियन रोंडा राउजी के खिलाफ WWE की रिंग में मैच लड़ना चाहती हैं। MMA Fighting को दिए अपने इंटरव्यू में सायब्रॉग ने अपने मन की बात की। जिसमें उन्होंने रोंडा राउजी के खिलाफ WWE में फ्यूचर में मैच लड़ने को कहा। साल 2013 में रोंडा राउजी पहली UFC विमेंस बेंटमवेट चैंपियन बनीं थी। जिसके बाद से रोंडा राउजी की नाम काफी चर्चित हुआ था। रोंडा ने चैंपियन बनने के बाद बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दी थी। हालांकि साल 2015 में मिलने लगी हार के बाद से 2016 में रोंडा ने तय किया कि इस स्पोर्ट्स का हिस्सा नहीं बनेंगी। रोंडा के ना होने के बाद अभी की फेदर वेट चैंपियन क्रिस सायब्रॉग ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। सायब्रॉज ने UFC 214 में टॉनया एविंजर को हराकर 16 जीत अपने नाम की है। रोंडा राउजी को एमंडा न्यूस के हाथों साल 2016 में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्होंने UFC से दूर रहने का फैसला लिया। वहीं सायब्रॉग ने कहा कि "अगर फैंस के लिए कोई अच्छी फाइट लड़नी है तो मैं WWE में पंसद करुंगी, ये हम दोनों के लिए काफी अच्छा होगा। ये उनके लिए अच्छा होगा क्योंकि हॉलीवुड के बाद फिर से उन्हें नया चैलेंज मिल जाएगा। हम जब दोनों WWE की रिंग में होंगे तो काफी दिलचस्प होगा।" खैर,रोंडा राउजी ने रैसलमेनिया 31 में WWE में शिरकत की थी जिसके बाद से कयास लगाया गया था कि रोंडा जल्द रिंग एक्शन में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि कब उनकी वापसी होगी इसका जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं। देखना होगा कि कब होगी रोंडा राउजी की WWE में एंट्री और किसके खिलाफ होगा पहला मैच।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications