अंडरटेकर की WWE में वापसी की तारीख का एलान

फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। WWE वेबसाइट में अंडरटेकर को अब एडवर्टाइज किया गया है। 16 अक्टूबर को स्मैकडाउन लाइव का 1000वां एपिसोड होगा। जिसके लिए WWE.COM ने इसके बारे में जानकारी भी दी है। वाशिंगटन डीसी से इस शो का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डेनियल ब्रायन को भी एडवर्टाइज किया गया है। अफवाहें ये सामने आ रही है कि इसके बाद डेनियल ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। हालांकि एडवर्टिजमेंट में जो दिखाया गया है वो बदल भी सकता है। इस बात का अभी कोई कंफर्म नहीं है कि अंडरटेकर मैच का हिस्सा होंगे या नहीं। वो किसी सैगमेंट का हिस्सा होंगे। WWE सुपर शो डाउन के लिए भी अंडरटेकर को एडवर्टाइज किया गया है। 6 अक्टूबर को मेलबर्न में भी उनका जलवा दिखाई देखा। ट्रिपल एच के साथ उनका मुकाबला होगा। अंडरटेकर के लिए स्मैकडाउन हमेशा खास रहा है। स्मैकडाउन के वो मेन इवेंट स्टार रहे है। काफी लंबे वक्त तक वो स्मैकडाउन में ही थे। अगर वो इस 1000वें एपिसोड का हिस्सा होते है तो फिर ये काफी शानदार होगा। पिछले साल रैसलमेनिया में रोमन रेंस के खिलाफ हारने के बाद फैंस ने सोचा था कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। लेकिन उन्होंने वापसी दोबारा की। रैसलमेनिया 34 में उनका मुकाबला जॉन सीना के साथ हुआ। उन्होंने यहां सरप्राइज एंट्री की। इसके बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में रूसेव के साथ उनका मैच हुआ था। यहां भी उन्होंने जीत हासिल की। हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हाउस शो में उन्होंने हिस्सा लिया था। रोमन रेंस के साथ उन्होंने यहां जोड़ी बनाई थी। अंडरटेकर WWE रोस्टर के सबसे बड़े बादशाह माने जाते है। जब वो आते है तो फैंस अपने आप खींचे चले जाते है। रैसलमेनिया हो या कोई भी इवेंट बिना उनके वो अधूरा रहता है। उम्मीद ये जताई जा रही है कि ये साल उनका अंतिम होगा। वो इसके बाद रैसलमेनिया 35 में रिटायरमेंट ले लेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications