WWE लैजेंड द अंडरटेकर की बायोग्राफी पर एक नजर

पूरी दुनिया में अंडरटेकर किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। WWE के वो बेताज बादशाह हैं। अंडरटेकर को WWE में रिकॉर्ड जीत और उनके खतरनाक मूव्स के कारण डैडमैन के नाम से भी जाना जाता है। अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलावे है। इनका जन्म 24 मार्च 1965 को टेक्सस में हुआ था। 1984 में अंडरटेकर ने अपनी रैसलिंग करियर की शुरूआत की थी। अंडरटेकर ने साल 1990 से रैसलिंग की असल दुनिया में कदम रखा तो वह अपनी पहली ही फाइट ब्रूसर बॉडी से हार गए थे। लेकिन इसके बाद कभी भी ब्रूसर, अंडरटेकर को नहीं हरा सके। अंडरटेकर ने 3 शादियां की हैं। जिनसे उन्हें 4 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी जोडी थी, जिनके साथ उनकी शादी 1989 में हुई थी। और 1999 में तलाक हो गया। जोडी से उन्हें एक बच्चा भी मिला। उनकी दूसरी शादी सारा से हुई, जिससे उन्हें दो बेटियां चासे और ग्रैसी हुई। उनकी ये शादी 2000 से 2007 तक चली। उनकी तीसरी शादी मिशेल से साल 2010 में जो कि अब तक कायम है। मिसेल और अंडरटेकर की एक बेटी है। अंडरटेकर एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने दिसंबर 1991 से सितंबर 1993 तक बिना मैच गंवाए 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का खिताब जीता। ये एक एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अंडरटेकर WWE की फाइट के दौरान कई बार कोमा में जा चुके हैं। लेकिन हर बार मौत को पीछे छोड़ वो रिंग में खड़े नजर आए। अंडरटेकर 5 बार WWE चैंपियन रह चुके हैं और तीन बार वर्ल्ड हैविवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने अपने 'भाई' केन के साथ मिलकर 7 बार टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की हैं। अंडरेटकर एक बार WCW वर्ल्ड टैग टीम टूर्नामेंट के चैंपियन भी बने। अंडरटेकर हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इनकी पहली फिल्म सुबर्बन कमांडो 1991 में आई थी। जिसमें इन्होंने हच का किरदार निभाया था। टीवी शो में इन्होंने द लेगेसी, डाउनटाउन, सैलिब्रिटी डेथमैच टीवी शो में भी काम किया था। ये तीनो शो 1999 में आए थे। भारत में बॉलीवुड में भी उनकी तर्ज में एक फिल्म बनी है। सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अंडरटेकर के चरित्र को एक खलनायक के रूप में दिखाया गया है। WWE के सबसे बड़े पीपीवी रैसलमेनिया में अंडरटेकर को आखिरी मैच में रोमन रेंस से हार मिली है। रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने उन्हें हराया था। इससे पहले उन्हें 7 अप्रैल 2014 को ब्रॉक लैसनर से हार मिली थी। अंडरटेकर ने रैसेलमेनिया में इससे पहले लगातार 21 रैसलमेनिया फाइट जीती थी। जो कि एक रिकॉर्ड था। अंडरटेकर अपने WWE करियर में 100 से ज्यादा खिताब अपने नाम कर चुके हैं। फोर्ब्‍स के आंकड़ों के मुताबिक द अंडरटेकर की साल भर की कमाई 17 मिलियन डॉलर यानी 110 करोड़ रुपए से ज्‍यादा है। WWE के जरिए अंडरटेकर ने पिछले कुछ सालों में हर साल 15 करोड़ रुपए की कमाई की हैं। अंडरटेकर हर साल कमाई का बड़ा हिस्‍सा दान कर देते हैं।