विंस मैकमैहन और आपके लिए बुरी ख़बर ला सकते हैं अंडरटेकर

रैसलमेनिया 32 के बाद से ही ख़बर चल रही है की अंडरटेकर रिटायर हो गए हैं। किसी ने ये भी कहा की शेन के साथ हुआ मैच टेकर का फेयरवेल मैच था। उसके बाद विंस मैकमैहन और टेकर के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था की विंस मैकमैहन से टेकर का विवाद हो गया है, और टेकर नहीं चाहते हैं की वो समरस्लैम में हिस्सा लें। ऐसा कहा जा रहा है की विंस मैकमैहन के प्रस्ताव पर टेकर खुश नहीं हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब विंस ने टेकर को कहा था की वो रैसलमेनिया 32 में शेन मैकमैहन से हार जाएँ। टेकर को तब इस बात से काफी गुस्सा आ गया था, और तब से ही विंस डैडमैन को मनाने में सफल नहीं रहे हैं। 51 साल के टेकर का अब समरस्लैम में दिखना काफी मुश्किल है। अब देखते हैं की टेकर को मनाने के लिए विंस क्या करते हैं। वैसे आपको ये भी बता दें की अंडरटेकर के कांट्रैक्ट के अनुसार वो बस साल में एक लड़ाई लड़ने के लिए ही बाध्य हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications