"अंडरटेकर WWE के सबसे महान रैसलर्स में एक हैं"

Ankit
Enter caption

WWE ने कई सारे बड़े सुपरस्टार्स बनाए हैं जो रैसलिंग के साथ पूरे वर्ल्ड में फेमस हैं। WWE अपनी स्टोरीलाइन में किसी एक सुपरस्टार को कंपनी का फेस बनाता है। भले ही वो हल्क होगन, द रॉक, जॉन सीना या फिर रोमन रेंस क्यों ना हो। हालांकि कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी होते हैं जो ना कंपनी के फेस होते हैं ना हील लेकिन फिर भी इनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा होती है, इसी लिस्ट में अंडरटेकर का नाम भी शामिल है।

Ad

WWE दिग्गज स्टेफनी मैकमैहन ने रिंग साइड न्यूज से बात करते हुए डैडमैन अंडरटेकर की तारीफ की।स्टेफनी ने अंडरटेकर को WWE का सबसे आइकोनिक सुपरस्टार बताया। WWE ने कई सारे बेहतरीन सुपरस्टार दिए हैं जिसकी लिस्ट तो काफी बड़ी है लेकिन इन्हीं सुपरस्टार्स के कारण कंपनी ने आज बड़ा मुकाम हासिल किया है।

इंटरव्यू के दौरान स्टेफनी मैकमैहन से पूछा गया कि वो किस सुपरस्टार को ज्यादा पसंद करती हैं जिसने WWE को सालों से अपने कंधों पर उठाया और राज किया।

मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित अंडरटेकर ने किया हैं। वो सबसे महान हैं। वो WWE इतिहास के सबसे आइकोनिक सुपरस्टार्स में से एक हैं। अंडरटेकर को हमेशा अच्छा सपोर्ट मिला है। WWE ने एक ऐसा किरदार बनाया जिसको काफी पसंद किया गया। जब टेकर हारते थे तब क्राउड उदास होता था। मुझे गर्व है कि मैंने उनके साथ काम किया।

अंडरटेकर ने अभी रैसलिंग से रिटायरमेंट नहीं लिया है। रैसलमेनिया 33 के बाद लग रहा था कि वो संन्यास लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ, रैसलमेनिया 34 में टेकर ने सीना को हराया। हाल ही में पहले उन्होंने सुपर शो डाउन में ट्रिपल एच के खिलाफ मैच लड़ा। जिसके बाद क्राउन ज्वेल में टैग टीम मैच में भी हिस्सा लिया। खैर, देखना होगा कि क्या रैसलमेनिया 35 में अंडरटेकर लड़ते हैं या नहीं।

WWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications