इस हफ्ते रॉ का ऐतिहासिक एपिसोड हुआ। अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स का कॉन्ट्रैक्ट साइन यहां पर हुआ। दोनों के बीच रेसलमेनिया में मैच होगा। इस सैगमेंट का अंत अंडरटेकर ने ल्यूक गैलोज और एंडरसन को पीट कर किया। लेकिन सबसे खास बात ये थी कि इस हफ्ते अंडरटेकर के लुक में बड़ा बदलाव देखा गया। अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने किरदार में बदलाव कर दिया है। कई साल पहले उनका बाइकर गिमिक बहुत फेमस हो गया था। और लग रहा है इस बार फिर वो गिमिक वापस आने वाला है। इसकी झलक अंडरटेकर ने रॉ में दिखा दी है। करीब 16 सालों बाद द अंडरटेकर के किरदार में बदलाव देखने को इस बार मिला है। कई फैंस और बड़े सुपरस्टार्स ने इस गिमिक की वापसी को लेकर अपना बयान पहले ही दे दिया है। इस बार रेसलमेनिया में नए अवतार में अंडरटेकर अब नजर आएँगे।ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WrestleMania 36 से पहले वापसी कर सकते हैCONTRACT SIGNED.#Undertaker awaits @AJStylesOrg at #WrestleMania!#RAW pic.twitter.com/TsLcwgSGFO— WWE (@WWE) March 17, 2020अंडरटेकर का बाइक गिमिक भी कुछ ऐसा ही था। और शायद इस रेसलमेनिया में ये फिर से वापस फैंस को देखने को मिलेगा। रैने यंग ने तो कह दिया है कि अब बाइकर गिमिक की वापसी हो गई है। 🤔 pic.twitter.com/QHUNUekPgS— Renee Young (@ReneeYoungWWE) March 17, 2020अंडरटेकर ने इस बार नए लुक में रॉ में आकर एजे स्टाइल्स को रेसलमेनिया के लिए चुनौती पेश कर दी है। ल्यूक गैलोज और एंडरसन पर उन्होंने अटैक किया। अंडरटेकर ने साफ कर दिया है कि वो रिंग में उनका शानदार मुकाबला करने वाले हैं। रेसलमेनिया का आयोजन 5 अप्रैल को होने वाला है। और अभी इस इवेंट को लेकर संशय बरकरार है। क्योंकि कोरोना वायरस के कारण कई इवेंट्स रद्द कर दिए गए है। रॉ और स्मैकडाउन भी परफॉर्मेंस सेंटर से प्रसारित हुई है। पूरा एरीना खाली पड़ा हुआ था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं