अंडरटेकर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों WWE में क्रू मेंबर को 'जान से मारने' वाले थे

Ankit
WWE
WWE

WWE में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान एक से बढ़कर एक मैच दिए हैं। एलिमिनेशन चैंबर में उन्हें तीन बार बुक किया गया जिसमें एक बार उन्होंने जीत दर्ज की। एलिमिनेशन चैंबर साल 2010 में अंडरटेकर ने आखिरी बार इस मैच में देखा गया था। अंडरटेकर की एंट्री को हमेशा से पसंद किया जाता है क्योंकि ये काफी अलग है। हालांकि इस दौरान उनकी एंट्री के वक्त उनके कोट में प्रायो (एंट्री के वक्त जलने वाले पटाखें या फिर भी आग). अंडरटेकर इसी आग के चपेट में आए थे लेकिन उन्हें कुछ हुआ नहीं था। अब अंडरटेकर ने कुछ खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें: "WWE में रोमन रेंस सबसे शानदार रेसलर हैं और मैं उनका बहुत बडा़ फैन हो गया हूं"

अंडरटेकर ने स्टोन कोल्ड के ब्रोकन स्कल सेशन में दूसरी बार दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वो आग की चपेट में आए थे उसके बाद वो WWE के उस क्रू मेंबर को तलाश रहे थे जो इसका जिम्मेदार था।

WWE लैजेंड अंडरटेकर ने क्या बोला?

द फिनोम अंडरटेकर ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने उस इंसान से बात की थी जिसके कारण प्रायो की दिक्कत में अंडरटेकर फंसे थे, हालांकि वो इंसान भी काफी परेशान थे। उस समय टेकर के कोट में आग लगी थी लेकिन तभी टेकर ने कोट फेक दिया था और फिर पानी की ठंडी बोतल उनपर डाली गई थी।

मैं उस वक्त काफी हैरान हो गया था क्योंकि मेरी चेस्ट पर जलन हो रही थी। मैंने अपने शरीर को देखा था वो लाल हो रहा था। मेरे शरीर पर पानी डाला गया था लेकिन फिर भी जलन हो रही थी। हालांकि मैंने काफी कोशिश की थी कि मैं उसपर ध्यान ना दूं। मैं उस प्रायो वाले इंसान को मारना चाहता था जो वहां था।

एलिमिनेशन चैंबर 2010 के उस मैच में आर ट्रुथ, जॉन मोरिसन, सीएम पंक, रे मिस्टीरियो और क्रिस जैरिको शामिल थे। इस मैच में अंडरटेकर को हार का सामना करना पड़ा था जबकि क्रिस जैरिको ने टाइटल जीता था। खैर, सर्वाइवर सीरीज 2020 में अंडरटेकर को फेयरवेल दिया गया है जिसके बाद कई फैंस की आंखें नम हो गई। अंडरटेकर अब संन्यास ले चुके हैं और उनका लास्ट मैच रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ था जिसमें उनकी जीत हुई थी।

ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा सुपरस्टार्स और उनके फिनिशर्स: रोमन रेंस, जॉन सीना समेत दिग्गज सुपरस्टार्स किस मूव से मैच जीतते हैं?

youtube-cover

Quick Links