अंडरटेकर के बिना रैसलमेनिया हमेशा अधूरा लगता है। इस बार शायद ऐसा ही होने वाला है। WWE ने अभी तक उनके रैसलमेनिया में हिस्सा लेने को लेकर कोई बात नहीं कही है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अंडरटेकर रैसलमेनिया में आ सकते है। अंडरटेकर हाल ही में न्यूयॉर्क में नजर आए। रैसलमेनिया को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। और इससे पहले अंडरटेकर का यहां दिखना ये दर्शाता है कि वो शो में नजर आ सकते है।इससे पहले अंतिम बार सुपर शो डाउन में टेकर नजर आए थे। यहां टेकर और ट्रिपल एच का मुकाबला हुआ था। इसके बाद क्राउन ज्वैल में उनका और केन का मुकाबला ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के साथ हुआ था। ये दोनों मैच काफी शानदार रहे थे। इसके बाद से टेकर नजर नहीं आए है।जून में सऊदी अरब में शो होगा। शायद इसकी वजह से वो रैसलमेनिया में नजर नहीं आएंगे। अभी ये कहना मुश्किल है कि वो सऊदी अरब में फाइट करेंगे या नहीं लेकिन वहां उनका एक छोटा मैच हो सकता है। एक प्लान के मुताबिक अंडरटेकर इस रैसलमेनिया का हिस्सा बन सकते है। इलायस के म्यूजिक परफॉर्मेंस पर वो एंट्री कर सकते है। अंडरटेकर न्यूयॉर्क सिटी में नजर आ गए है। एक फोटो उनकी सामने आई है। जिससे फैंस अब ये अंदाजा लगा रहे है कि वो रैसलमेनिया में एंट्री कर सकते है। View this post on Instagram The Undertaker is here in New York City A post shared by Wrestling News (@wrestlingnewsco) on Apr 5, 2019 at 6:55am PDT7 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन होगा। और अब सभी फैंस की नजरें इसी शो पर है। क्योंकि ये साल का सबसे बड़ा इवेंट होता है। अंडरटेकर यहां आते है या नहीं, ये एक बड़ा सरप्राइज होगा। और अगर टेकर आते है तो काफी मजरा यहां पर आने वाला है। ये तो वक्त ही बताएगा कि टेकर आएंगे या नहीं। एक बात तो तय है कि टेकर का न्यूयॉर्क में दिखना साफ है कि वो रैसलमेनिया में आ सकते है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं