क्या WrestleMania 33 से पहले रिटायर होंगे अंडरटेकर?

इस बार की स्मैकडाउन में लगभग एक साल बाद द अंडरटेकर ने वापसी करके सभी फैंस को खुशी का एक बेहतरीन लम्हा दिया। वो स्मैकडाउन के अंत में टीम ब्लू का साहस बढ़ाने आए थे। ऐसा लग रहा था जैसे टेकर कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होने केवल स्मैकडाउन टीम को अपना समर्थन दिया और फिर वो वहाँ से चले गए। इसके बाद स्मैकडाउन का अंत हो गया। अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता की आने वाले समय में द फीनम का क्या रोल है? क्या वो कभी लड़ते हुए दिखाई देंगे, या फिर से कब उनकी मेन कहानी में वापसी हो रही है? पता चल रहा है की अंडरटेकर अब किसी भी लाइव इवैंट, या हाल फिलहाल में किसी ब्रैंड में लड़ते नहीं दिखाई देंगे, ऐसा कहा जा रहा है की उनके जल्द ही लड़ने की संभावना भी कम है। लेकिन इस बात की जानकारी मिली है की टेकर ऐसे ही बीच-बीच में आते रहेंगे, ताकि फैंस उन्हे ज़्यादा लंबे समय तक मिस ना करें। फैंस ने टेकर को वैसे इस साल रैसलमेनिया से ही लड़ते हुए नहीं देखा है। कहा जा रहा था की टेकर विंस मैकमैहन से नाराज़ थे, क्योंकि सूत्रों के अनुसार विंस ने डैडमैन को अपने बेटे शेन मैकमैहन से रैसलमेनिया में हारने के लिए बोला था। उसी के बाद से टेकर कभी WWE में नहीं दिखाई दिए। अब ये देखना अहम होगा की विंस कैसे अगले साल की रैसलमेनिया से पहले टेकर की वापसी करवा पाते हैं या नहीं। वैसे इस बार की स्मैकडाउन में अंडरटेकर ने कहा था की उनकी लैगेसी अब कभी भी रैसलमेनिया से याद नहीं रखी जाएगी। तो क्या इसका मतलब अब डैडमैन रैसलमेनिया से पहले ही रिटायर होने वाले हैं? इस बात के लिए हमें कुछ और दिनों का इंतज़ार करना होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications