वो विमेंस रैसलर जो अंडरटेकर से खौफ खाती थीं, आखिर में उन्हीं से की शादी

Enter caption

अंडरेटकर प्रोफेशनल रैसलिंग के सबसे करिश्माई रैसलरों में से एक हैं। बीते 28 सालों से अंडरटेकर ने अपने आपको फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय बनाकर रखा हुआ है। आज भी फैंस के रौंगटे खड़े हो जाते हैं, जब रिंग में उनकी एंट्री होती है।

Ad

फैंस को लगता होगा कि अंडरटेकर रियल लाइफ में भी बेहद डरावने होंगे, मगर ऐसा नहीं है। अंडरटेकर असल जिंदगी में बेहद हंसमुख और धार्मिक किस्म के इंसान हैं। अंडरटेकर की शादी मिशेल मैक्कूल से हुई है। बहुत रैसलिंग फैंस को अंदाजा है कि दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। जी हां, अंडरटेकर, मिशेल से 14 साल बड़े हैं।

एक बात कही जाती है उम्र प्यार के आड़े नहीं आती। ये बात मिशेल और टेकर पर पूरी तरह से लागू होती है। लेकिन जब 2 लोगों की उम्र में इतना गैप हो, तो प्यार तक बात पहुंचने में बहुत सारे पापड़ बिल चुके होते हैं। अंडरटेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे मिशेल शुरुआत में उनसे डरती थीं। हालांकि एक दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी की और 2010 से साथ में रह रहे हैं।

"मिशेल WWE में ही काम करती थीं। वो सिर्फ दो लोगों से ही नहीं मिलना चाहती थीं, उनमें से एक केन और एक मैं था। वो हम दोनों से डरती थीं और हमारे साथ कोई काम नहीं करना चाहती थीं। मिशेल काम को लेकर बहुत गंभीर रहती और एरीना में पहले ही पहुंच जाया करती थीं। मैं बहुत सारे लोगों को कहता था कि जिनके साथ काम कर रहे हों, उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए लेकिन मैंने खुद अपने इस नियम को तोड़ दिया। लंबे समय बाद उन्हें अंदाजा हुआ कि मैं कोई शैतान नहीं हूं। और फिर हम दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया।"

अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कूल 2006 से लेकर 2011 तक WWE का हिस्सा रहीं। इस दौरान उन्होंने डीवाज़ चैंपियनशिप भी अपने नाम की। अंडरटेकर से पहले मिशेल, एलैक्जेंडर नाम के शख्स की पत्नी थीं। 2001 में हुई दोनों की शादी 2006 में टूट गई थी। वहीं मिशेल मैक्कूल, अंडरटेकर की तीसरी बीवी हैं।

अंडरटेकर का ये मजेदार इंटरव्यू आप नीचे इस वीडियो में देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications