जानी-मानीं रैसलर और सुपरस्टार द अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कूल का आज जन्मदिन है। हम मिशेल को जन्मदिन दिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और उनके अच्छे जीवन की कामना करता है।
अमेरिका के फ्लोरिडा में पली-बढ़ी मिशेल मैक्कूल का जन्म 25 जनवरी, 1980 में फ्लोरिडा के पलाटका में हुआ। मिशेल एक पढ़े-लिखे परिवार से थीं और बचपन से ही उनकी रैसलिंग में बहुत रूचि थी। सात साल की उम्र में ही मिशेल रिक फ्लेयर का सिग्नेचर मूव, फिगर-फोर लेगलॉक करना सीख गयी थीं।
अपने स्कूल के जीवन के दौरान मिशेल ने सॉफ्टबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबाल जैसे खेल खेले। कॉलेज में जाने के बाद मिशेल ने कुछ समय तक बेसबॉल भी खेला। बहुत कम लोगों को मालूम है कि मिशेल बतौर साइंस टीचर बच्चों को पढ़ा चुकी हैं। मिशेल के जन्मदिन के मौके पर हम बताने जा रहे हैं मिशेल मैक्कूल के बारे में ऐसी 5 बातें जो उनके फैंस नहीं जानते।
#1 द अंडरटेकर से 15 साल छोटी हैं मिशेल
![Image result for undertaker and michelle mccool](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/86b83-15483522628092-800.jpg 1920w)
जब एल्बर्टो डैल रियो और पेज रिलेशनशिप में आए थे, तब फैंस ने दोनों का मज़ाक बनाया था क्योंकि इन दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर था। फैंस को लगा था कि एल्बर्टो और पेज का रिलेशनशिप उम्र के इस बड़े अंतर की वजह से असफल हो जाएगा, और वो हुआ भी।
बहुत कम फैंस को ये मालूम है कि द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल के बीच भी 15 साल का बड़ा अंतर है। द अंडरटेकर जहाँ एक ओर 53 साल के हैं, वहीं दूसरी ओर पत्नी मिशेल मैक्कूल 38 साल की हैं। ये जोड़ी 2010 में शादी के बंधन में बंधी थी। फैंस की टिप्प्णी, जनरेशन गैप और तमाम चीज़ों को नज़रअंदाज़ करते हुए इन दोनों रैसलर्स ने शादी की थी। दोनों अभी तक साथ हैं और इस बात को साबित कर चुके हैं कि प्यार से बड़ी कोई ताकत नहीं होती।
Get WWE News in Hindi Here
#2 अंडरटेकर की स्ट्रीक टूटने के दौरान एरीना में मौजूद थीं मिशेल
![Image result for undertaker taken to hospital](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg 1920w)
ऐसा कहा जाता है कि जो शादीशुदा जोड़ी बुरे समय में एक दूसरे के साथ रहती है वो ज़िंदगी भर एक दूसरे के साथ रहती है। कुछ ऐसी ही इस रिश्ते में भी हुआ था, जब द अंडरटेकर बुरे दौर से गुज़र रहे थे।
2014 में WrestleMania 30 में द अंडरटेकर की स्ट्रीक टूट गयी। ब्रॉक लैसनर के हाथों द अंडरटेकर वो मैच हारे थे और WrestleMania 30 के उस मैच ने सबको भावुक कर दिया था। मैच के बाद बैकस्टेज में द अंडरटेकर की हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाय गया। हालंकि अगले ही दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। इस दौरान हर पल साये की तरह मिशेल पति अंडरटेकर के साथ थीं। मिशेल के लिए भी वो मैच बहुत भावुक था क्योंकि मैच से पहले उन्हें नहीं बताया गया था कि द अंडरटेकर इस मैच को हारने वाले हैं।
#3 मिशेल को करना पड़ा था अंडरटेकर की मौत की ख़बरों का खंडन
![Image result for michelle mccool denying undertaker death news on social media](https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/the-undertaker-and-michelle-mccool-2-1497829187-500.jpg 1920w)
सोशल मीडिया सुपरस्टार्स और WWE के लिए एक वरदान और एक अभिशाप दोनों तरह से काम करता है। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ने लगती हैं जोकि नहीं उड़नी चाहिए।
ऐसा ही एक समय था जब सोशल मीडिया पर लंबे समय से कई जानी मानी हस्तियों की मृत्यु की ख़बरें आ रही थी, वो भी तब जब वो हस्तियां ज़िंदा और स्वस्थ थे। और ऐसी ही एक अफवाह आयी थी रैसलिंग जगत के दिग्गज द अंडरटेकर की मौत के बारे में।
इसके बाद 2014 में मिशेल मैक्कूल को खुद सामने आना पड़ा और ऐसी सभी ख़बरों का खंडन करना पड़ा।मिशेल ने इस बात की पुष्टि करी की द अंडरटेकर ज़िंदा हैं और स्वस्थ हैं। हालांकि इसके बाद मिशेल ने इस बात को भी साफ़ किया कि वो खुद भी नहीं जानती कि ऐसी खबरें आती कहां से हैं और शेयर क्यों होती हैं।
#4 मिशेल दो बार अंडरटेकर के साथ एक ही WrestleMania कार्ड में परफॉर्म कर चुकी हैं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2a3eb-15483503787399-800.jpg 1920w)
द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल ने जून 2010 में शादी की। जिस समय दोनों रैसलर्स शादी के बंधन में बंधे उस समय दोनों रैसलर्स WWE के मेन रोस्टर्स का हिस्सा था। इसके बाद मिशेल मैक्कूल ने WWE छोड़ने फैसला लिया और अपने व्यवाहिक जीवन को समय देना ज़्यादा ज़रूरी समझा। लेकिन 2011 में मिशेल मैक्कूल के रैसलिंग छोड़ने से पहले वो और उनके पति द अंडरटेकर एक साथ एक ही रैसलमेनिया में परफॉर्म कर चुके थे। आपको बता दें कि एक ही रैसलमेनिया में परफॉर्म करने का मौका इस जोड़ी के जीवन में एक बार नहीं बल्कि दो बार आया।
WrestleMania 26 में मिशेल टीम विकी गुरेरो में लड़ते हुए जीती थीं और इसी इवेंट में द अंडरटेकर ने शॉन माइकल्स को हराया था। इसके बाद रैसलमेनिया 27 में भी इन दोनों रैसलर्स ने हिस्सा लिया जहां द अंडरटेकर ने ट्रिपल एच को हराया था और मिशेल को लेकूल में रहते हुए हार का सामना करना पड़ा था।
#5 अंडरटेकर से अलग है मिशेल का धर्म
![Image result for michelle mccool denying undertaker death news on social media](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/732ac-15483531242352-800.jpg 1920w)
मिशेल मैक्कूल धार्मिक तौर पर ईसाई हैं। और जैसा कि आप सभी जानते हैं मार्क विलियम यानी द अंडरटेकर WWE TV में जिस कैरेक्टर को निभाते हैं, वो राक्षस यानी 'डेविल' का किरदार है।
वहीं दूसरी ओर पत्नी मिशेल कई मौकों पर ये दिखा चुकी हैं कि वो अपने धर्म से पूरी तरह जुड़ी हुई इंसान हैं। इतना ही नहीं, मिशेल कई बार अपनी रैसलिंग के अंदर भी ईसाई धर्म का प्रतीक माने जाने वाले क्रॉस सिंबल का प्रयोग कर चुकी हैं। मिशेल ने अपने फिनिशिंग मूव का नाम भी 'द फेथ ब्रेकर' रखा है।
द अंडरटेकर की बार करें तो वो इस धर्म को नहीं मानते जिसे मिशेल मानती हैं जोकि उनके परिवार में दिक्कतें पैदा कर सकता था क्योंकि बतौर डैडमैन टीवी पर पेश होने वाले द अंडरटेकर किसी भगवान या जीज़स की पूजा नहीं करते। लेकिन ये देखने लायक बात है कि इस जोड़ी ने कभी भी धर्म को अपने शादीशुदा जीवन के आड़े नहीं आने दिया।