#2 अंडरटेकर की स्ट्रीक टूटने के दौरान एरीना में मौजूद थीं मिशेल
![Image result for undertaker taken to hospital](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f359-15483523166051-800.jpg 1920w)
ऐसा कहा जाता है कि जो शादीशुदा जोड़ी बुरे समय में एक दूसरे के साथ रहती है वो ज़िंदगी भर एक दूसरे के साथ रहती है। कुछ ऐसी ही इस रिश्ते में भी हुआ था, जब द अंडरटेकर बुरे दौर से गुज़र रहे थे।
2014 में WrestleMania 30 में द अंडरटेकर की स्ट्रीक टूट गयी। ब्रॉक लैसनर के हाथों द अंडरटेकर वो मैच हारे थे और WrestleMania 30 के उस मैच ने सबको भावुक कर दिया था। मैच के बाद बैकस्टेज में द अंडरटेकर की हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाय गया। हालंकि अगले ही दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। इस दौरान हर पल साये की तरह मिशेल पति अंडरटेकर के साथ थीं। मिशेल के लिए भी वो मैच बहुत भावुक था क्योंकि मैच से पहले उन्हें नहीं बताया गया था कि द अंडरटेकर इस मैच को हारने वाले हैं।
Edited by विजय शर्मा