अंडरटेकर WWE यूनिवर्स का सबसे बड़ा नाम है। वे रिंग में डैडमैन के नाम से पूरी दुनिया भर में फेमस हैं। WWE में हर कोई रैसलर उनके फिनिशिंग टॉम्बस्टोन मूव से बचना चाहता है क्योंकि वो जानते है कि अंडरटेकर के टॉम्बस्टोन से बड़े बड़े दिग्गज रैसलर नहीं बच पाये है और उन्हें शिकस्त खानी पड़ी है। वैसे तो हर कोई रैसलर सिर्फ उनकी रिंग में होने वाली खतरनाक एंट्री से ही डर जाता है।
अंडरटेकर के नाम रैसलमेनिया की विनिंग स्ट्रीक 21-0 की है। अंडरटेकर के इस 21-0 रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन है। फ़िलहाल उनकी रैसलमेनिया की स्ट्रीक 24-2 है। कुल 26 इवेंट में हिस्सा लिया है और सिर्फ 2 हारे हैं। रैसलरमेनिआ 30 में लैसनर से और रैसलमेनिय 33 में रोमन रेंस ने हराया था।
आइये नजर डालते उनके 21-0 स्ट्रीक के रिकॉर्ड पर किस रैसलमेनिया ने और किन रैसलरों को हराया है
1. रैसलमेनिया 7
अंडरटेकर ने अपने रैसलमेनिया करियर की पहली जीत जिमी स्नूका के खिलाफ हासिल की। रैसलमेनिया 7 से अंडरटेकर के रैसलमेनिया करियर की शुरुआत हुई जिसमें उनका मुकाबला जिमी स्नूका के साथ हुआ और आसानी से मुकाबला जीत गए।
2. रैसलमेनिया 8
रैसलमेनिया 8 में अंडरटेकर का मुकाबला जैक रॉबर्ट से हुआ और जैक रॉबर्ट को हराकर अंडरटेकर ने रैसलमेनिया में दूसरी जीत हासिल की।
3. रैसलमेनिया 9
रैसलमेनिया 9 में अंडरटेकर का मुकाबला जायंट गोंजालेज के साथ हुआ था। ये मुकाबला बहुत ज्यादा रोमांचक रहा। मैच के दौरान जायंट गोंजालेज ने अंडरटेकर को गलत तरीके से बेहोश कर दिया था जिसके कारण मैच रोक दिया गया और अंडरटेकर को विजेता को घोषित कर दिया गया।