WWE दिग्गज अंडरटेकर किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर जैसा ना कोई है और ना कोई आएगा। कंपनी को आगे ले जाने में सबसे बड़ा हाथ अंडरटेकर का ही है। कई सालों से वो यहां पर काम कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो उन्होंने यहां पर हासिल नहीं की है। WWE के बड़े इवेंट्स का हिस्सा अभी भी अंडरटेकर रहते हैं। इस साल होने वाले रेसलमेनिया 36 में भी वो रहेंगे। एजे स्टाइल्स के साथ उनका मुकाबला होगा। इतने सालों बाद भी रिंग में अंडरटेकर जबरदस्त प्रदर्शन करते है। ये भी पढ़ें- WWE WrestleMania 36: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर के मैच में दखल दे सकते हैंरिंग की बाहर की दुनिया में भी अंडरटेकर का जलवा रहता है। कई बार वो ऐसी चीजें करते हैं जिससे फैंस चौंक जाते हैं और अंडरटेकर फिर चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल इंस्टाग्राम पर अंडरटेकर ने एक पोस्ट किया है। जो भी इस पोस्ट को पहली बार देखेगा वो डर जाएगा लेकिन अंडरटेकर नहीं डरे। अंडरटेकर एक शेर को दूध पिला रहे हैं। फैंस ने कई तरह के कमेंट इस पोस्ट पर अंडरटेकर को दिए है। View this post on Instagram Big thanks to @docantle & @myrtlebeachsafari for showing us a great time today! A post shared by Undertaker (@undertaker) on Mar 14, 2020 at 8:24pm PDTअंडरटेकर का ये नया कारनामा है क्योंकि जिस जानवर से दुनिया का हर आदमी डरता है अंडरटेकर उसे ही दूध पिला रहे हैं। वैसे ये काम टेकर ही कर सकते हैं। फैंस की नजरें हमेशा अंडरटेकर पर टिकी रहती हैं। रिंग के अंदर और रिंग के बाहर सभी जगह टेकर का जलवा रहता है। फिलहाल फैंस रेसलमेनिया को लेकर उत्साहित है। क्योंकि वहां पर अंटरटेकर का बड़ा मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होने वाला है। 5 अप्रैल को रेसलमेनिया का आयोजन होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं