WWE WrestleMania में The Undertaker का रिकॉर्ड क्या है? जानिए कितने दर्जन Superstars को दी है शिकस्त

Ujjaval
WWE WrestleMania में अंडरटेकर ने जबरदस्त स्ट्रीक कायम की है
WWE WrestleMania में अंडरटेकर ने जबरदस्त स्ट्रीक कायम की है

The Undertaker: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) के लिए रेसलमेनिया (WrestleMania) इवेंट ऐतिहासिक रहा है। यह कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट है और हर साल इसका आयोजन देखने को मिलता है। WrestleMania में द अंडरटेकर ने ढेरों मैच लड़े हैं और ज्यादातर में उन्हें जीत मिली है। लगभग दो दशकों तक किसी भी रेसलर ने उन्हें WrestleMania में नहीं हराया था। आपको बता दें कि दिग्गज का इस बड़े इवेंट में 25-2 का खतरनाक रिकॉर्ड है। उन्होंने ग्रेंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल में 2 दर्जन से ज्यादा सुपरस्टार्स को शिकस्त दी है।

Ad

The Undertaker के सभी मैच और उनके नतीजे

1- द अंडरटेकर ने WrestleMania 7 में जिमी स्नूका को हराया था।

youtube-cover
Ad

2- WrestleMania 8 ने डैडमैन को जेक रॉबर्ट्स पर जीत मिली थी।

3- जायंट गोंज़ेलेज़ को अंडरटेकर ने WrestleMania 9 में DQ से पराजित किया था।

4- द अंडरटेकर ने WrestleMania 11 में किंग कोंग बंडी को मात दी थी।

5- फिनोम ने डीजल को WrestleMania 12 में हराकर फैंस को खुश किया था।

6- अंडरटेकर ने साइको सीड को WrestleMania 13 में हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी।

7- WrestleMania 14 में अंडरटेकर ने अपने 'भाई' केन को पराजित किया था।

youtube-cover
Ad

8- बिग बॉस मैन को WrestleMania 15 में अंडरटेकर ने Hell in a Cell मैच में हरा दिया था।

9- ट्रिपल एच को अंडरटेकर ने WrestleMania 17 में एक सिंगल्स मैच में हराया था।

10- अंडरटेकर ने रिक फ्लेयर को WrestleMania 18 में नो DQ मैच में धराशाई किया था।

11- WrestleMania 19 में द डेडमैन ने बिग शो और ए-ट्रेन को हैंडीकैप मैच में पराजित किया था।

12- अंडरटेकर ने केन को WrestleMania 20 में हराया था।

13- रैंडी ऑर्टन WrestleMania 21 में अंडरटेकर की स्ट्रीक को तोड़ने में असफल रहे थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

youtube-cover
Ad

14- WrestleMania 22 में अंडरटेकर ने मार्क हेनरी को कास्केट मैच में हरा दिया था।

15- बतिस्ता को अंडरटेकर ने WrestleMania 23 में पराजित किया था। वो नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए थे।

16- अंडरटेकर ने ऐज को WrestleMania 24 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हराकर टाइटल पर कब्जा किया था।

17- द डैडमैन ने WrestleMania 25 में शॉन माइकल्स को हरा दिया था।

youtube-cover
Ad

18- WrestleMania 26 में फिर अंडरटेकर ने शॉन माइकल्स को पराजित किया। उन्होंने माइकल्स को रिटायर किया।

19- अंडरटेकर ने WrestleMania 27 में हुए नो होल्ड्स बार्ड मैच में ट्रिपल एच को हराया था।

20- ट्रिपल एच को WrestleMania 28 में अंडरटेकर ने Hell in a Cell मैच में हरा दिया था।

21- WrestleMania 29 में अंडरटेकर ने सीएम पंक को हराया था।

22- ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को WrestleMania 30 में हराकर स्ट्रीक का अंत किया था। उनका रिकॉर्ड 21-1 का हो गया था।

youtube-cover
Ad

23- अंडरटेकर ने WrestleMania 31 में ब्रे वायट को पराजित किया था।

24- शेन मैकमैहन को अंडरटेकर ने WrestleMania 32 में हुए Hell in a Cell मैच में हरा दिया था।

25- अंडरटेकर को नो होल्ड्स बार्ड मैच में रोमन रिसन के खिलाफ WrestleMania 33 में हार का सामना करना पड़ा था। अंडरटेकर का रिकॉर्ड 23-2 हो गया था।

26- WrestleMania 34 में अंडरटेकर ने जॉन सीना को मात दी थी।

27- अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स को WrestleMania 36 में बोनयार्ड मैच में हराया था।

youtube-cover
Ad

यह अंडरटेकर के WWE करियर का आखिरी मैच था। इसी के साथ अंडरटेकर का रिकॉर्ड 25-2 का रहा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications