अंडरटेकर WWE में अपना आखिरी मैच लड़ चुके हैं ?

WWE ड्राफ्ट को शुरु होने में 1 दिन से भी कम समय रह गया है। रैसलिंग फैंस काफी टाइम से इसका इंतजार कर रहे हैं। मंडे नाइट रॉ में आज स्मैकडाउन और रॉ को जनरल मैनेजर मिले। मिक फोले को रॉ और डैनियल ब्रायन को स्मैकडाउन का जनरल मैनेजर बनाया गया। ड्राफ्ट को लेकर नियमों की घोषणा WWE पहले ही कर चुकी है। नियम के मुताबिक सबसे पहले रैसलर चुनेगी। रॉ के हर 3 रैसलर चुनने पर स्मैकडाउन को 2 रैसलर मिलेंगे क्योंकि रॉ 3 घंटे और स्मैकडाउन 2 घंटे के लिए लाइव जाएगा। ड्राफ्ट के दौरान NXT से 6 स्टार्स की चुना जाएगा। WWE ड्राफ्ट में जो 2 बड़े नाम शामिल नहीं हैं, वो ट्रिपल एच और अंडरटेकर हैं। ऑल रैसलिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अंडरटेकर लोगों को बोल चुके हैं कि वो WWE में अपना आखिरी मैच लड़ चुके हैं और वो अब रैसलिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि ट्रिपल एच के रोल को लेकर कुछ भी पता नहीं चल पाया है। ट्रिपल एच को आखिरी बार रैसलमेनिया 32 में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ते हुए देखा गया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications