WrestleMania में अंडरटेकर के विरोधी, जानिए अब कहां है?

2722607_orig-1488647060-800

रैसलमेनिया के 33 में अब बस कुछ दिनों का समय बाकी रह गया है, और इस ग्रैंड स्टेज पर होनें वाले सारे मैचों की तस्वीर साफ हो चुकी है। रैसलमेनिया का नाम सुनते ही सबसे पहले आपके मन में एक ख्याल आता होगा और वह है रैसलमेनिया के सबसे बड़े स्टार अंडरटेकर के बारे में, जिन्हें आप डेडमैन के नाम से जानते है। अंडरटेकर ने अपनी क्षमता और कौशल से पे-पर-व्यू को आइकॉनिक बनाया है। रैसलमेनिया में अंडरटेकर कई सारें मैचों में शामिल हुए हैं। अंडरटेकर के रैसलमेनिया में अब तक के सारे प्रतिद्वंद्वी के बारे में बात करेंगे और जानेंगे किअब उनके प्रतिद्वंद्वी कहां है?


जिमी स्नूका (रैसलमेनिया 7)

1991 लॉस एंजिल्स में रैसलमेनिया के इस शो में अंडरटेकर के पहले प्रतिद्वंद्वी जिमी "सपरफ्लाई" स्नूका थे, और डेडमैन ने इस रैसलर को 5 मिनट से भी कम समय में पिन करके हरा दिया। दो साल बाद फिनोम के साथ मैच के बाद स्नूका ने WWF छोड़ दिया और 1996 में हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गए। दुर्भाग्य से 15 जनवरी 2017 को 73 वर्ष की उम्र में स्नूका का निधन हो गया।


जेक रॉबर्ट्स (रैसलमेनिया 8)

8906663_orig-1488647078-800

1992 में जैक "द स्नैक"रॉबर्ट्स इस ग्रैंड स्टेज पर अंडरटेकर के दूसरे प्रतिद्वंद्वी बने। अंडरटेकर ने जैक को मात्र 6 मिनट के अंदर पिन करके हरा दिया था। रॉबर्ट्स का WWF में यह आखिरी मैच था। 2012 में रॉबर्टस अपने जीवन में शराब और नशीले पदार्थो के दुरुपयोग के बाद अपने जीवन को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने डायमंड डलास पेज (डीडीपी) से सहायता मांगी। इसके बाद 2014 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया। इस समय वह "द अनस्पन वर्ल्ड टूर" कर रहे है और जहां वह अपने अतीत के बारें में बात कर रहे है।

जाइंट गोंजालेज (रैसलमेनिया 9)

1323319_orig-1488647112-800 (2)

2 रैसलमेनिया जीतने का बाद अंडरटेकर ने 1993 में लास वेगास में अपने तीसरे प्रतिद्वंद्वी 8 फिट लंबे जाइंट गोंजालेज (वास्तविक हाइट 7'7") को डीक्यू से हरा दिया। रैसलमेनिया पर यह केवल ऐसा मौका है जब डेडमैन ने डीक्यू के जरिए मैच जीता। 2010 में गोंजालेज का हृदय रोगों और गंभीर मधुमेह से संघर्ष करने के बाद मात्र 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।


किंग कांग बंडी (रैसलमेनिया 11)

undertaker15_0-dvd10-1488647101-800

1996 में रैसलमेनिया 11 में किंग कांग बंडी अंडरटेकर के चौथे शिकार बने। रैसलमेनिया पर अंडरटेकर की यह लगातार चौथी थी। बंडी के बॉडीस्लैम के बाद अंडरटेकर के ने पिन करके बंडी को हरा दिया। इसके 4 साल बाद बंडी कंपनी से रिलीज कर दिए गए और वह स्वतंत्र सर्किट पर रैसलिंग करने लगे। 2013 में बंडी प्रो-रैसलिंग में हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया, और इस साल (2017) में उन्हें ऑनलाइन वर्ल्ड रैसलिंग हॉल ऑफ फेंम में शामिल कर लिया गया।

डीजल (रैसलमेनिया 12)

diesl-1488915333-800

कैलिफ़ोर्निया में रेसलमेनिया की 12 वीं वर्षगांठ पर डीजल, अंडरटेकर के पांचवें शिकार बने। यह पहला ऐसा मौका था जब अंडरटेकर का मैच 10 मिनट से ज्यादा चला। 2015 में डीजल, शान माइकल्स द्वारा WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए। फरवरी 2017 में डीजल को 31 वीं बार सर्जरी से गुजरना पड़ा।


साइको सिड (रैसलमेनिया 13)

9gwq6c-1488647138-800

रैसलमेनिया 13 में अंडरटेकर पहली बार किसी टाइटल के लिए रैसल करते नज़र आए। ब्रेट हार्ट के साइको को विचलित करने के बाद अंडरटेकर के लिए एक बेहतर प्रतिद्वंद्वी मिला। इस मैच में डैडमैन ने साइको सिड को पिनफाल देकर हरा दिया। 2001 में चोटिल होनें से पहले साइको ने WWF और WCW में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। वह WWE के कई रैसलिंग कार्यक्रमों में भी नज़र आए। जनवरी 2017 में वह मिड साउथन चैंपियनशिप रैसलिंग(MCW)इजराइल में वापस लौट गए।

केन (रैसलमेनिया 14 और रैसलमेनिया 20)

kh_ng-1488647154-800

इस स्टोरीलाइन में अंडरटेकर, केन के भाई के रुप में थे, और शुक्र है कि दोनों बार अंडरटेकर ने केन को इस बड़े ग्रैंड़ स्टेज पर हरा दिया। केन कई बार मल्टीपल टैग-टीम चैंपियन बने और साथ ही वह पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बने। इस बिजनेस में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। केन वर्तमान में WWE के मेंबर है जहां वह ब्लू ब्रांड स्मैकडाउन लाइव के लिए रैसल करते नज़र आ रहे है।


द बिग बॉस मैन (रैसलमेनिया 15)

01_undertaker_hiac-1488915257-800

रैसलमेनिया पर अंडरटेकर ने 8वीं बार जीत हासिल कर रैसलमेनिया पर अपना स्कोर 8-0 का कर लिया। इस रैसलमेनिया पर डैडमैन ने हेल इन ए सेल में बिग बॉस को हराया। 2004 में जॉर्जिया स्थित अपने घर हार्ट अटैक आने से 41 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

ट्रिपल एच (रैसलमेनिया 17, रैसलमेनिया 27 और रैसलमेनिया 28 )

9729979_orig-1488647173-800

ट्रिपल एच अकेल ऐसे रैसलर है जिन्होंने रैसलमेनिया पर अंडरटेकर का तीन बार सामना किया है। दोनों के बीच रैसलमेनिया 17 पर पहला मुकाबला हुआ। अंडरटेकर ने तीनों ही बार रैसलमेनिया पर ट्रिपल एच को हराया है। वर्तमान समय में वह WWE की क्रिएटिव डायरेक्शन और स्टोरीलाइन का हिस्सा है और साथ ही वह अथॉरिटी के हिस्से के रुप में टीवी पर नज़र आते है।


रिक फ्लेयर (रैसलमेनिया 18)

maxresdefault-1-1488647189-800

2002 में रैसलमेनिया के 18वें संस्करण में अंडरटेकर ने रिक फ्लेयर को हराकर रैसलमेनिया में अपनी जीत की संख्या को दोहरे अंक तक पहुंचाया। इस जीत के साथ अंडरटेकर ने रैसलमेनिया पर 10वीं जीत हासिल की। इसमें कोई शक नहीं की रिक एक सर्वश्रेष्ठ रैसलर रहे है। वर्तमान समय में वह ईएसपीएन के लिए 30 फॉर 30 डॉक्यूमेंट्ररी के साथ अपना पॉडकास्ट में भी नज़र आ रहे है।

बिग शो और ए-ट्रेन (रैसलमेनिया 19)

taker033-1488650678-800

यह पहली बार था जब रैसलमेनिया पर अंडरटेकर एक हैड़ीकैप मैच मे शामिल हुए थे। इस मैच में जीत के साथ अंडरटेकर ने अपनी जीत का स्कोक 11-0 कर लिया था। 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन बिग शो अभी भी WWE में सक्रिय है और रॉ के रोस्टर का हिस्सा है, तो वही दूसरी ओर ए-ट्रेन ने 2004 में WWE छोड़ दी और NJPW का हिस्सा बनें। वर्तमान समय में वह NXT में हेड ट्रेनर है।


रैंडी ऑर्टन (रैसलमेनिया 21)

b3c9c78a5d3f920c50df0b2d1d023905-1488650635-800

रैसलमेनिया 21 पर पहली बार देखा गया कि रैंडी ऑर्टन पहले ऐसे रैसलर थे जो इस बड़े ग्रैंड स्टेज पर डैडमैन का सामना करना चाहते थे। इस मैच में अंडरटेकर ने रैंडी ऑर्टन को हराकर रैसलमेनिया में अपनी जीत का सफर जारी रखा। ऑर्टन इस समय रैसलमेनिया 33 पर वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट का सामना करने के लिए नबंर एक दावेदार के रुप में है।

मार्क हेनरी (रैसलमेनिया 22)

undertaker-vs-mark-henry-1488650461-800

रैसलमेनिया 22 पर अंडरटेकर ने दुनिया के सबसे स्ट्रांग मैन मार्क हेनरी को हराकर रैसलमेनिया पर अपनी 14वीं जीत हासिल की। इस मैच में अंडरटेकर ने दस मिनट से भी कम समय में मार्क हेनरी को हराया। हेनरी टीवी पर लगातार नहीं नज़र नही आ रहे है। संभव है कि वह रैसलमेनिया 33 पर आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल का हिस्सा बनेंगे।


बतिस्ता (रैसलमेनिया 23)

4266340_orig-1488650438-800

2007 में अंडरटेकर के रॉयल रंबल जीतने के बाद रैसलमेनिया 23 पर उनका मैच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए बतिस्ता के साथ सेट हुआ, और डैडमैन ने यहां भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए बतिस्ता को हराया। हॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए बतिस्ता नें कपंनी छोड़ दी, और इसके बाद वह कई मूवी प्रोजेक्ट में काम कर रहे है।

एज (रैसलमेनिया 24)

undertaker-vs-edge-c3b4c3a7c3b4-summerslam-2008-2-1488650419-800

रैसलमेनिया पर पहली बार अंडरटेकर एक ऐसे मैच में शामिल हुए जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी ने रैसलमेनिया पर एक भी सिंगल मैच नहीं गंवाया था। रैसलमेनिया 24 पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए खेले गए इस मैच में अंडरटेकर ने एज को हरा दिया। दुर्भाग्य से एज को गर्दन की चोट के कारण 2011 में रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। 2012 में वह WWE हॉल हॉफ फेम में शामिल किए गए। एज कभी-कभी WWE पर विशेष रुप से खास अवसरों पर नज़र आते है।


शॉन माइकल्स (रैसलमेनिया 25 और रैसलमेनिया 26)

undertaker_vs_hbk_at_wrestlemania_26-1488915116-800

शॉन माइकल्स उन तीन स्टार्स में शामिल है जिन्होंने रैसलमेनिया पर अंडरटेकर का कम से कम दो बार मुकाबला किया है। पहली बार जब दोनों का मुकाबला 2009 में रैसलमेनिया पर हुआ तब अंडरटेकर ने इस मैच में 30 मिनट से ज्यादा का समय लिया, और फैंस की नज़र यह मुकाबला सबसे सर्वश्रेष्ठ मुकाबलें में से एक था। 2011 में शॉन माइकल्स WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए। वर्तमान समय में शॉन WWE के परफॉर्मेंस सेंटर फ्लोरिड़ा में ट्रेनर है।

सीएम पंक (रैसलमेनिया 29)

top25punktaker2-1488650375-800

रैसलमेनिया में अंडरटेकर की जीत का सफर यहां भी जारी रहा। रैसलमेनिया 29 में सीएम पंक के साथ हुए मुकाबले में अंडरटेकर ने सीएम पंक को हराकर रैसलमेनिया में अपनी जीत का सफर जारी रखा। WWE छोड़ने के बाद सीएम पंक ने प्रोफशनल रैसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया और MMA में अपना करियर बनाने की शुरुआत की। पंक ने 2014 में UFC के साथ मल्टी-फाइट कॉन्ट्रेक्ट किया इसके बाद 2016 में UFC पर डेब्यू किया।


ब्रॉक लैसनर ( रैसलमेनिया 30)

streak_is_over-1488650398-800

अंडरटेकर की जीत के सफर का अंत रैसलमेनिया 30 पर हुआ। रैसलमेनिया 30 पर हुए अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच इस मुकाबले में लैसनर ने जीत हासिल की। वर्तमान में लैसनर का रैसलमेनिया 33 पर गोल्डबर्ग के साथ मैच तय है। यह देखना दिलचस्प होगा कि लैसनर इस रैसलमेनिया पर जीत हासिल कर पाते है या नहीं।