WWE में John Cena के दुश्मन की पत्नी ने रेसलिंग को हमेशा के लिए कहा अलविदा, 3 साल पहले लड़ा था अंतिम मैच

फेमस स्टार का खास बयान आया सामने (Photo: WWE.com)
फेमस स्टार का खास बयान आया सामने (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Confirms Wrestling Career Over: WWE में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) मौजूदा समय में जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप भी है। उनका पत्नी ब्रैंडी रोड्स भी कंपनी में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। AEW में भी उन्होंने जबरदस्त कार्य किया था। ब्रैंडी ने अब बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बता दिया है कि उनका रेसलिंग करियर खत्म हो गया है। शायद इस खबर के बाद उनके फैंस का दिल जरूर टूटेगा। उन्होंने अपनी बेटी को लेकर खास संदेश साझा किया।

Ad

ब्रैंडी रोड्स ने अंतिम बार साल 2022 में AEW में अंंतिम मैच लड़ा था। इसी साल फरवरी में उन्होंने AEW को अलविदा कह दिया था। तब से कई फैंस कयास लगा रहे थे कि ब्रैंडी WWE में आकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। हालांकि, अब ऐसा मुमकिन नहीं है। उन्होंने खुद रेसलिंग से दूर जाने की पुष्टि कर दी है। वो अब अन्य प्रोजेक्ट पर काम करना चाहती हैं। साथ ही साथ अपनी फैमिली के साथ समय व्यतीत करना चाहती हैं।

रेसलिंग इंडस्ट्री के बाहर भी ब्रैंडी रोड्स ने अपनी मेहनत के बल पर अच्छा नाम बना लिया है। उन्होंने क्लियर कर दिया है कि वो अब कभी रेसलिंग में वापसी नहीं करेंगी। Essence Magazine को हाल ही में ब्रैंडी ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी के लिए उदाहरण बनना चाहती है। उन्होंने ये भी बताया कि रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद कोई भी अपना अलग रास्ता बना सकता है। ये संदेश उन्होंने अपनी बेटी को दिया। ब्रैंडी के अनुसार,

आपके जीवन में रेसलिंग का हिस्सा खत्म होता है तो फिर आप नया रास्ता भी बना सकते हैं।
Ad

WWE WrestleMania 41 में कोडी रोड्स का होगा बड़ा मैच

WWE में इस समय कोडी रोड्स एक खतरनाक राइवलरी में हैं। उनकी दुश्मन और कोई नहीं बल्कि WWE दिग्गज जॉन सीना हैं। Elimination Chamber 2025 में सीना ने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया था। तब से वो चर्चा का विषय बने हैं। WrestleMania 41 में कोडी अपने टाइटल को सीना के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इनके मैच में खूब मजा आने वाला है। मोमेंटम को देखकर लग रहा है कि कोडी की बादशाहत इस बार खत्म हो जाएगी। वहीं जॉन सीना अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications