WrestleMania 39 के मेन इवेंट का हिस्सा बनते ही Roman Reigns रचेंगे इतिहास, WWE रिंग में आजतक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) एक ऐसा जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने वाले हैं जो कंपनी के इतिहास में कभी भी हासिल नहीं किया गया है। रेंस पिछले तीन साल से कंपनी में शानदार काम कर रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें 900 दिन से ज्यादा हो गए।

Ad

WrestleMania के पहले सीजन का आयोजन 31 मार्च, 1985 को हुआ था। पिछले कुछ दशकों से इस मेगा इवेंट में कई रिकॉर्ड बने। WrestleMania 39 के मेन इवेंट का हिस्सा रोमन रेंस होंगे। अभी तक छह बार वो मेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं। इस साल रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इस बार मेन इवेंट का हिस्सा बनते ही रेंस एक नया रिकॉर्ड कायम कर देंगे। रेंस एक ही रन के दौरान लगातार तीन WrestleMania में चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले पहले WWE सुपरस्टार बन जाएंगे।

WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस ने हराया था

Payback 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। साल 2021 में हुए WrestleMania 37 में उन्होंने ऐज और डेनियल ब्रायन को हराकर ये टाइटल रिटेन किया था। WrestleMania 38 में इस टाइटल को रेंस ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड किया था। इस साल फिर से यूनिवर्सल टाइटल (अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल का हिस्सा) को रेंस डिफेंड करेंगे।

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच मेनिया में जबरदस्त मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में कहा गया था कि वो मेनिया के बाद ब्रेक पर चले जाएंगे। इसके बाद वो SummerSlam में वापसी करेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो रेंस अपना टाइटल हार सकते हैं। कई दिग्गजों का कहना है कि रेंस की बादशाहत को कोडी रोड्स खत्म कर देंगे।

कोडी रोड्स ने इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने मेनिया में टाइटल मैच के लिए रेंस को चुनौती दी थी। अभी तक इन दोनों का आमना-सामना दो बार हुआ है। एक बार रेंस भारी पड़े और एक बार कोडी रोड्स। इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों का आमना-सामना होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications