भारतीय WWE Superstar Veer Mahaan का मेन रोस्टर करियर खतरे में पड़ा, मौजूदा रिपोर्ट में फ्यूचर प्लान को लेकर बुरी खबर सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार वीर महान को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार वीर महान को लेकर बड़ी खबर

Veer Mahaan: भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) के WWE फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। इस बार फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। ट्रिपल एच (Triple H) के नेतृत्व में कुछ सुपरस्टार्स की किस्मत खुल गई। कुछ रिलीज किए सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली। फाइटफुल सलेक्ट ने अब वीर महान और कमांडर अजीज (Commander Azeez) को लेकर अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है।

Raw में वीर महान की एंट्री अप्रैल में धमाकेदार अंदाज में कराई गई थी। लोकल रेसलर्स की हालत वीर ने खराब की। उन्हें बहुत ताकतवर दिखाया गया था। मिस्टीरियो फैमिली के साथ उनकी राइवलरी रही लेकिन इसके बाद सब खत्म हो गया। पिछले कुछ महीनों से वीर मेन रोस्टर में नज़र ही नहीं आए। कई रिपोर्ट्स में तो ये कहा गया था कि शायद वीर को अब रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि NXT में अब उनकी एंट्री करा दी गई है। इसका मतलब साफ है कि मेन रोस्टर में उनके लिए कोई प्लान नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल कमांडर अजीज का भी रहा है।

WWE सुपरस्टार वीर महान को लेकर बुरी खबर सामने आई

फाइटफुल की नई रिपोर्ट के अनुसार वीर और अजीज के लिए WWE क्रिएटिव टीम के पास कोई आइडिया नहीं है। वीर आने वाले Raw के एपिसोड्स में भी नज़र नहीं आएंगे। उन्हें आगामी किसी भी एपिसोड के लिए बुक नहीं किया गया है। हाल ही में NXT के एपिसोड में सांगा के साथ वीर महान दिखे थे। ऐसा लग रहा है कि अब ये दोनों फिर से टैग टीम में काम करेंगे।

वीर महान के लिए ये खबर सुनकर भारतीय फैंस को बुरा जरूर लगेगा। कमांडर अजीज को भी वीर की तरह पहले ब्लू ब्रांड में तगड़ा पुश दिया गया था लेकिन बाद में उन्हें WWE टीवी से गायब ही कर दिया गया। अंतिम बार वो NXT हाउस शो में जुलाई में नज़र आए थे। अब देखना होगा कि वीर महान और अजीज के लिए WWE की आगे क्या प्लानिंग रहेगी। वीर के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी क्योंकि वो NXT के शो में दिखे थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links