WWE दिग्गज के WrestleMania 40 में Roman Reigns के खिलाफ ड्रीम मैच को लेकर आई बुरी खबर, फैंस के लिए झटका?

..
WWE WrestleMania 40 का हिस्सा बनेंगे द रॉक?
WWE WrestleMania 40 का हिस्सा बनेंगे द रॉक?

The Rock vs Roman Reigns: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) भले ही अब रिंग में दिखाई नहीं देते हैं लेकिन उनकी वापसी हमेशा ही चर्चा का विषय रहती है। साल की शुरुआत में कई रिपोर्ट्स सामने आई, जिसमें बताया गया था कि रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में द ग्रेट वन, रोमन रेंस (Roman Reigns) को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते थे। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के WrestleMania 40 का हिस्सा बनने के बारे में एक नई रिपोर्ट आई है।

WrestleMania 39 की नाईट 2 में ट्राइबल चीफ ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। कई लोगों का मानना था कि रोड्स, रेंस को हराकर नए चैंपियन बनेंगे। मैच के अंत में सोलो सिकोआ ने कोडी पर हमला कर दिया, जिसके बाद रोमन ने रोड्स को सफलतापूर्वक पिन करके अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन की।

अभी भी WWE यूनिवर्स का मानना है कि रॉक ही रोमन रेंस को हराने के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। Wrestling Observer के डेव मैल्टज़र के अनुसार, अभी तक जैसा दिख रहा है, WWE फैंस को द ग्रेट वन की अगले साल WrestleMania 40 में वापसी का इंतजार नहीं करना चाहिए। यह फैंस के लिए बुरी खबर है और रॉक के फैंस को जरूर इस चीज़ से झटका लगा होगा। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस रोस्टर के कुछ स्टार्स को छोड़कर लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स को मात दे चुके हैं। इस साल WrestleMania का ऑफर ठुकराने के बाद रॉक ने अगले साल होने वाले शो ऑफ द शोज में वापसी के रास्ते को खुले रखे थे। फिलहाल इस दावे में ज्यादा दम नहीं दिख रहा है। फैंस को रॉक के अगले साल आने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। साथ ही ट्राइबल चीफ के लिए कोई नया चैलेंजर भी नहीं दिख रहा है।"

WWE SmackDown में Triple H ने किया था Draft का ऐलान, Roman Reigns का ब्रांड होगा चेंज?

हालिया SmackDown के एपिसोड में कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने रिंग में आकर WrestleMania 39 की जबरदस्त सफलता के लिए WWE यूनिवर्स को शुक्रिया कहा। इसके साथ ही द गेम ने ऐलान किया कि कंपनी बहुत ही जल्द WWE Draft लाने की तैयारी कर रही है। देखना होगा कि रोमन रेंस SmackDown में बने रहेंगे या Raw में शिफ्ट होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications