2000 के शुरुआती दौर में एजे स्टाइल्स द्वारा WWE का ऑफर ठुकराने की वजह सामने आई

पैनकैक्स और पॉवरस्लैम के हाल के एडिशन में WWE सुपरस्टा साइमन डीन ने एजे स्टाइल्स को लेकर एक खास खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि एजे स्टाइल्स ने साल 2000 में WWE का ऑफर क्यों ठुकरा दिया था। साइमन डीन ECW के सबसे खतरनाक रैसलर रहे है। हर कोई उन्हें पसंद करता है। इसके अलावा साल 2000 के आस-पास उन्होंने रॉ और स्मैकडाउन में भी परफॉर्म किया है। यहां पर फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया है। काफी कम समय में उन्होंने यहां पर सफलता हासिल की है। साल 2001 से 2003 के बीच में साइमन डीन ने एजे स्टाइल्स के साथ वर्ल्ड रैसलिंग ऑल स्टार्स प्रमोशन के तहत काम किया है। ये प्रमोशन तब किया गया जब WCW और ECW एक तरीके से खत्म हो गया था। डीन ने इस बात की जानकारी दी की WWE के ऑफर को एजे स्टाइल्स ने पहले क्यों ठुकरा दिया। डीन का कहना था कि WWE का ऑफर उन्होंने इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि TNA ने एजे स्टाइल्स को उससे बड़ा ऑफर दिया था। उसी साल TNA की भी शुरूआत हुई थी। डीन के अनुसार कंपनी चाहती थी कि वो एजे स्टाइल्स को लेकर TNA को बिल्ड करे। TNA ने ये ऑफर एजे को तब दिया जब WWE उन्हें लाना चाहता था। डीन का कहना था कि,"मैंने और एजे ने ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड रैसलिंग ऑल स्टार्स के लिए काम किया था। मैंने उनसे कहा की मुझे WWE ने साइन कर लिया है। लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। मैं उनकी बात जानना चाहता था लेकिन वो वहां से चले गए और उन्होंने कुछ नहीं बताया। टूर खत्म होने के बाद जब हम वापस आए थे तब उन्होंने मुझे इसके बारे में जानकारी दी थी। कुछ लोगों ने भी मुझे बताया की TNA अब लॉन्च हो रहा है। कंपनी एजे को लेकर TNA बिल्ड करना चाहती है। इसलिए एजे WWE में नहीं आना चाहते है।" साइमन डीन इस समय फुल टाइमर रैसलर के तौर पर काम नहीं कर रहे है। उधर एजे स्टाइल्स भी बैकलैश में केविन ओवंस को यूएस चैंपियनशिप के लिए टक्कर देने को बेताब है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications