WWE रॉ इस बार हॉम ऑफ GFW, नैशविले में था। जिसमें पूर्व WWE चैंपियन और लूचाडोरा को बिना मास्त के देखा गया। हालांकि अगर सुपरस्टार एक कंपनी के अलवा काफी सारी कंपनियों के काम करता है तो उसे कॉन्ट्रेक्ट के कुछ रूल्स का पालन करना पड़ता है। देखा जाए तो कुछ दूसरी रैसलिंग प्रो के सुपरस्टार्स एक दूसरे से अक्सर मिलते रहते हैं। रे मिस्टीरियो फिलहाल अभी लूचाडोरा अंडरग्राउंड के कॉन्ट्रैक्ट में है और वो इसके चौथे सीजन का इंताजर कर रहे हैं। रे मिस्टीरियो को लगभग दो दशक से मास्क के साथ ही देखा गया है। इस बार रे मिस्टीरियो को बिना मास्क के देखा गया था। मिस्टीरियो को 1999 से 2001 तक WCW में बिना मास्क लड़ने के लिए प्रेसिडेंट एरिक बिशौफ ने कहा था। सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की गई है जिसमें मशहूर रैसलर कॉनन, अनमास्क मिस्टीरियो और उनके साथ WWE सुपरस्टार आर-ट्रुथ मौदूज है जो नैशविले के एक बार की है। Nashville, TN @reymysterio @RonKillings pic.twitter.com/QB5oRI4Rh3 — Konnan (@Konnan5150) July 18, 2017 इस जगह पर WWE के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट और GFW सुपरस्टार जेम्स स्ट्रोम भी एक साथ दिखाई दिए। So there where these two backwoods guys having a good time......@WWEBrayWyatt pic.twitter.com/ATnaccXgAA — James Storm (@JamesStormBrand) July 18, 2017 खैर, कुछ समय बाद मिस्टीरियो का लूचाडोरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। उसके बाद लगता नहीं है कि रे मिस्टीरियो का आगे कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जाएगा। अपने जमाने में 619 के किंग रे मिस्टीरियो ने WWE में काफी नाम कमाया, अपने नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप भी की साथ ही बड़े बड़े सुपरस्टार को मात दी। देखना होगा कि रे मिस्टीरियो का करियर अब किस और नया मोड़ लेता है।