WWE में कब होगी Roman Reigns के भाई की वापसी? नए ट्राइबल चीफ की बढ़ेंगी मुश्किलें

WWE
WWE सुपरस्टार की वापसी पर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Jimmy Uso Potential WWE Return Date: WWE Bad Blood 2024 का आयोजन 5 अक्टूबर को होगा। शो के लिए कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी इस इवेंट को बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेगी। इसके तहत कुछ सरप्राइज भी जरूर प्लान किए होंगे। अब रिपोर्ट में एक ऐसी खबर आ रही है जिसके बारे में जानकर फैंस को बहुत खुशी होगी। आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हुआ क्योंकि रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जिमी उसी की WWE वापसी की तारीख पर नया अपडेट सामने आ गया है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था। शो में जिमी उसो को भी जे उसो के खिलाफ हार मिली थी। रेंस मेगा इवेंट के बाद ब्रेक पर चले गए थे। वहीं जिमी के ऊपर SmackDown के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर अटैक किया था। तब से WWE टीवी पर उसो की वापसी नहीं हुई है। सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है। SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने एंट्री की लेकिन अब सभी जिमी के बारे में सोच रहे हैं।

हाल के कुछ दिनों में जिमी उसो की वापसी की अटकलें और तेज हो गई हैं। Xero News ने अब अपनी रिपोर्ट में दिल खुश करने देने वाली खबर दी है। कहा गया है कि जिमी Bad Blood 2024 में वापसी करने वाले हैं और असली ट्राइबल चीफ के साथ उनका रीयूनियन देखने को मिलेगा। इसका मतलब है कि नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आपको बता दें इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से होगा।

Ad

क्या WWE Crown Jewel 2024 में होगा बड़ा मुकाबला?

Bad Blood 2024 में अगर जिमी उसो ने वापसी की तो फिर मजा आ जाएगा। रोमन रेंस की हिम्मत बढ़ जाएगी और वो सोलो सिकोआ को तगड़ी टक्कर देने में सक्षम हो जाएंगे। वैसे रेंस ने कह दिया है कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए भी जाएंगे। उम्मीद है कि आगे जाकर उनका कोडी रोड्स के साथ मुकाबला देखने को मिलेगा। संभवत: दोनों की टक्कर नवंबर में होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications