WWE इतिहास में सबसे तेज जीत का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने वाले Superstar को लेकर बुरी खबर, अधर में लटका रेसलिंग करियर

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Aliyah: WWE सुपरस्टार आलिया (Aliyah) के फ्यूचर को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लोगों का कहना है कि अब शायद उनकी WWE रिंग में एंट्री नहीं होगी।

साल 2015 में आलिया ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। NXT में उन्होंने इसके बाद जबरदस्त काम किया। साल 2021 में उन्हें ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था। 5 नवंबर, 2021 को SmackDown के एपिसोड में सैमी ज़ेन और जैफ हार्डी के बीच बैकस्टेज सैगमेंट हुआ था। इस सैगमेंट के दौरान ही आलिया ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था।

Ringside News ने अब आलिया को लेकर बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया निकट भविष्य में WWE टीवी पर वापस नहीं आएंगी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वो अपनी चोट से उबर चुकी हैं लेकिन उनकी चर्चा क्रिएटिव मीटिंग के दौरान नहीं की जाती है। पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन को लेकर अभी तक कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है। इस बात से जरूर फैंस भी परेशान होंगे।

WWE SmackDown में आलिया ने किया था जबरदस्त कारनामा

14 जनवरी, 2022 को SmackDown के एपिसोड में आलिया ने इतिहास रचा था। उन्होंने WWE में सबसे जल्दी मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। WWE दिग्गज नटालिया को उन्होंने 3.17 सेकेंड में हरा दिया था। ये देखकर सभी चौंक गए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड द रॉक के नाम था। WWE Survivor Series 1998 में द रॉक ने बिग बॉस मैन के खिलाफ 4 सेकेंड में जीत हासिल की थी।

आलिया को लेकर आगे भी कुछ ना कुछ अपडेट आते रहेंगे। अपनी वापसी को लेकर उन्होंने भी अभी तक कोई खास बयान नहीं दिया। WWE की तरफ से भी कोई कंंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। आलिया की उम्र अभी 28 साल हैं। रेसलिंग में वो आगे जाकर अपना बड़ा नाम बना सकती हैं। फैंस को भी उनसे बहुत उम्मीदें होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।