50 दिन पहले WWE से अचानक गायब होने वाले Bray Wyatt की वापसी पर अपडेट, फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई

Pankaj
 WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ी खबर

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी वापसी संभव नहीं है। ये खबर सुनकर जरूर फैंस को झटका लगा होगा और उनकी चिंता भी बढ़ गई होगी।

Ad

ब्रे वायट ने हाल ही में अपनी वापसी को टीज किया था। Xero News की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार अभी भी वो अपनी हेल्थ से जूझ रहे हैं। खबर में ये भी उल्लेख किया गया है कि वायट को ड्राफ्ट में किसी भी ब्रांड में पिक नहीं किया जाएगा। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं है।

Ad

ब्रे वायट की राइवलरी बॉबी लैश्ले के साथ चल रही थी। दोनों के बीच WrestleMania 39 में मैच भी होने वाला था। अचानक वायट WWE टीवी से गायब हो गए। बाद में खबर आई कि वो किसी पर्सनल मुद्दे के कारण कुछ समय तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगे। उनकी वजह से बॉबी लैश्ले भी अधर में लटक गए थे। WrestleMania 39 का हिस्सा वो भी नहीं थे।

वायट ने पिछले साल अक्टूबर में WWE में दोबारा वापसी की थी। इसके बाद से उनका हिसाब-किताब ज्यादातर किसी को समझ नहीं आया। एलए नाइट के साथ उनकी राइवलरी रही थी। Royal Rumble 2023 में दोनों के बीच मुकाबला भी हुआ था। इस मैच में ब्रे ने जीत हाासिल की थी।

WWE रिंग में ब्रे वायट की वापसी कब होगी?

पिछले साल अक्टूबर में वापसी के बाद से अभी तक उन्होंने WWE टीवी पर सिर्फ एक ही मैच लड़ा है। ये देखकर भी फैंस थोड़ा गुस्से में थे। उनका कैरेक्टर भी इस बार ज्यादा किसी को समझ नहीं आया। 27 फरवरी को Raw के एपिसोड में वायट का अंतिम सैगमेंट हुआ था। इसके बाद वो नज़र नहीं आए। उन्हें कंपनी से गए हुए करीब 50 दिन हो गए है। खैर अब देखना होगा कि उनकी वापसी को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा। WWE ने कुछ ना कुछ अच्छा प्लान उनके लिए जरूर बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications