WWE Elimination Chamber के बाद Goldberg के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट, फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई

WWE Elimination Chamber 2022 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Elimination Chamber 2022 में होगा तगड़ा मुकाबला

WWE रिंग में गोल्डबर्ग ने पिछले हफ्ते वापसी की थी। गोल्डबर्ग (Goldberg) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। अब दोनों के बीच ड्रीम मैच 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। ये बात सभी को पता है कि गोल्डबर्ग के कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से ये उनका अंतिम मुकाबला होगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसके बाद गोल्डबर्ग रिटायरमेंट ले लेेंगे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब ऐसा ही लग रहा है।

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच होगा। दो साल पहले भी ये मैच तय किया गया था। रोमन रेंस ने कोविड महामारी के चलते अपना नाम वापस ले लिया था। अब दो साल बाद WWE ने इस ड्रीम मैच का ऐलान किया है। इन दोनों के बीच सिंगल मैच काफी जबरदस्त रहेगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गोल्डबर्ग अपनी जीत का दावा कर चुके हैं।

Elimination Chamber 2022 से पहले होने वाले ब्लू ब्रांड के अंतिम दो एपिसोड में गोल्डबर्ग को WWE ने एडवर्टाइज किया है। यानी की इस हफ्ते और अगले हफ्ते गोल्डबर्ग ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। इसके बाद WrestleMania 38 से पहले गोल्डबर्ग को किसी भी शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। इसका मतलब साफ है कि 19 फरवरी के बाद गोल्डबर्ग का मौजूदा WWE रन खत्म हो जाएगा।

youtube-cover

गोल्डबर्ग WWE में दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। Elimination Chamber 2022 के बाद गोल्डबर्ग अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला लेेंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। हाल ही में एक इंटरव्यू में गोल्डबर्ग ने कहा था कि जब तक उन्हें मौका मिलेगा तब तक काम करेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो गोल्डबर्ग आगे भी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साइन कर सकते हैं। सऊदी अरब में हुए अभी तक सभी इवेंट्स में गोल्डबर्ग नजर आए। WWE ने उनके साथ खास डील सऊदी अरब के लिए साइन की है। इस लिहाज से भी देखा जाए तो वो आगे रिंग में नजर आ सकते हैं।

Quick Links