Wrestling Observer Newsletter के अनुसार, WWE के साथ गोल्डबर्ग का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है। लेकिन इस व्यापार को आगे बढ़ाते रहने के लिए हाल ही में उन्होंने एक नई डील की है। यहां पर एक खुलासा और हुआ है कि गोल्डबर्ग की वापसी और उनको पुश मिलने के पीछे ब्रॉक लैसनर का हाथ था। 12 साल बाद 2016 में गोल्डबर्ग ने WWE में वापसी की। ये सब WWE ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया। आते ही उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ। उनका ये कॉन्ट्रैक्ट रैसलमेनिया तक गया। इसके अलावा रॉयल रंबल और फास्टलेन में भी उन्होंने फाइट की। फास्टलेन में केविन ओवंस को हराकर गोल्डबर्ग नए यूनिवर्सल चैंपियन बने। इसके बाद रैसलमेनिया 33 में उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रैसलमेनिया के बाद हुए पहले रॉ में गोल्डबर्ग ने आकर दोबारा वापस ना आने की बात कही थी। WON के अनुसार फिलहाल WWE का गोल्डबर्ग के लिए अभी कोई प्लान नहीं है। और अभी उन्हें दोबारा साइन करने का भी इरादा नहीं है। इसके अलावा एक कारण ये भी है कि गोल्डबर्ग अब बराबर के पैसों पर दोबारा डील नहीं करना चाहते है। इसके अलावा एक बात ये भी है कि जब गोल्डबर्ग वापस आए तो उन्हें WWE क्रिएटिव टीम और लैसनर पर पूरा भरोसा था। लैसनर ने उनके साथ हुए प्रोग्राम को काफी अच्छे तरीके से निभाया। इस वक्त शायद अब गोल्डबर्ग लैसनर के ऊपर भी इतना भरोसा नहीं कर सकते है। हालांकि गोल्डबर्ग अगर दोबारा वापसा आ जाए तो ये कोई सरप्राइज नहीं होगा। फिलहाल ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ फाइट जारी रहेंगे। क्योंकि रैसलमेनिया 34 में भी इन दोनों का मुकाबला होना लगभग तय है। शायद रैसलमेनिया 34 से पहले एक बार फिर से गोल्डबर्ग फिर वापस आ सकते है। फैंस भी गोल्डबर्ग को हमेशा रिंग में देखना चाहते है।