WWE के साथ दिग्गज Goldberg के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी आई सामने, मौजूदा रिपोर्ट में हुए खुलासे को जानकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Goldberg: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) ने हाल ही में कहा था कि कंपनी के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट के अभी दो महीने बचे हैं। Fightful Select ने अब इस पर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार उनका आने वाले समय में कोई भी मुकाबला WWE में नहीं है। वो इसके लिए मौजूद नहीं है।

Ad

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE उनकी डील को आगे बढ़ाना चाहता है। WWE चाहता है कि आगे भी गोल्डबर्ग उनके साथ जुड़े रहें। हाल ही में कहा जा रहा था कि WWE ने गोल्डबर्ग के साथ दो साल में पांच मैचों की डील साइन की है। ये मुकाबले WrestleMania और सऊदी अरब में होने वाले इवेंट्स में होंगे। Fightful Select ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार गोल्डबर्ग ने कंपनी के साथ कोई भी डील आगे के लिए साइन नहीं की है।

रिपोर्ट में ये जरूर कहा गया है कि गोल्डबर्ग और WWE के बीच फ्यूचर में डील साइन जरूर हो सकती है। वैसे उम्र के लिहाज से देखा जाए तो WWE रिंग में गोल्डबर्ग को अब कोई नहीं देखना चाहता। उनका प्रदर्शन अब कुछ खास नहीं रहता है। उनके पिछले कुछ मुकाबले बहुत ही खराब रहे हैं।

youtube-cover
Ad

इस साल फरवरी में हुए WWE Elimination Chamber इवेंट में वो अंतिम बार रिंग में नज़र आए थे। रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। 6 मिनट के इस मुकाबले में रेंस ने जीत हासिल की थी।

क्या WWE रिंग में गोल्डबर्ग की दोबारा वापसी होगी?

वैसे रेसलिंग की दुनिया में अब गोल्डबर्ग के पास करने के लिए कुछ नहीं है। वो पहले ही बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं। WCW से लेकर WWE तक उनका सफर शानदार रहा। अब सिर्फ उन्हें एक अंतिम रिटायरमेंट मैच के लिए रिंग में आना चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर फैंस द्वारा उन्हें बहुत सम्मान मिलेगा। अब देखना होगा कि गोल्डबर्ग को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा। आने वाले समय में क्या वो WWE के साथ कोई डील साइन करेंगे? इस पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications