तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन के WWE में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

केन का वास्तविक नाम ग्लेन जैकब्स हैं। और यह नाम नॉक्स काउंटी के रेसीडेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि वो अब मेयर के पद के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं। द रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने हाल ही में केन के WWE में संभावित वापसी पर अपडेट दिया है। केन ने WWE पर पूरी तरह से राज किया है और अपने करियर के दौरान कई स्टोरीलाइन पर काम किया है। काफी लोग तो अभी भी यह सोचते हैं कि यदि केन ने अपना मास्क ना हटाया होता तो क्या होता। लेकिन इस बात पर बहस करना काफी कठिन है कि केन के लिए चीजें काफी बेहतर हुई थी। केवल केन को अपना चेहरा मूवी के पोस्टर पर छापना ही नहीं बल्कि उनके पास लोगों को ये भी दिखाने का मौका था कि वो सूट में कितने अच्छे लगते हैं। केन नॉक्सविले में एक इंश्योरेंस एजेंसी चला रहे थे। अब केन नॉक्स कंट्री टेन्नेस्सी का मेयर बनने की तैयारी में लगे हुए हैं। और वो अपने निर्वाचन क्षेत्र को गर्व के साथ रिप्रजेंट करना चाहते हैं। नॉक्स काउंटी के मेयर के लिए तैयारी करने की वजह से केन हाल में काफी व्यस्त थे। वो WWE टेलीविजन पर आखिरी बार WWE लाइव हॉली डे टूर पर नजर आए थे जो कि 5 दिसंबर 2016 को टेक्सस में किया गया था। उसके बाद से केन WWE पर नजर नहीं आए है। केन ने अमेरिकन अल्फा के साथ टीम बनाइ थी और द वायट फैमिली को शो के दौरान हराया था और उसके बाद से ही रिंग में वापस नहीं आए है। डेव मैल्टजर ने रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर में रिपोर्ट किया है कि केन के लिए रिंग में वापस आने का अभी कोई प्लान नहीं है। स्पष्ट रूप से उनके राजनीतिक भाग दौड़ ने प्राथमिकता ले रखी है। केन काफी कठिन मेयर कैंपेन चलाने जा रहे है। और अपने पक्ष में हवा चला कर वो चुनाव जीत भी सकते हैं। वो WWE पर तभी दिखाई दे सकते हैं जब WWE नॉक्सविले, टेन्नेस्सी से होकर गुजरेगा और केन अपने वोटर्स से WWE टेलीविजन की मदद से वोट की अपील करेंगे। लेखक-आरोन वार्बल, अनुवादक-नीरज पाण्डेय

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications