WWE को जल्द ही 2 पूर्व चैंपियन कहेंगे अलविदा, फैंस को लगेगा बहुत बड़ा झटका?

WWE सुपरस्टार्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE सुपरस्टार्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE सुपरस्टार्स केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी जेन (Sami Zayn) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही इन दोनों दिग्गजों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों दोबारा डील WWE के साथ साइन नहीं करेंगे। WWE द्वारा अब इन दोनों सुपरस्टार्स को पुश दिया जा रहा है। पुश देने का कारण भी सभी को पता है। शायद इस पुश से खुश होकर दोनों दोबारा डील साइन कर लें।

केविन ओवेंस और सैमी जेन का WWE कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म हो जाएगा

Raw में इस समय पूरा फोकस फैंस का केविन ओवेंस के ऊपर है। सैथ रॉलिंस और WWE चैंपियन बिग ई के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। Day 1 पीपीवी में बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सैमी जेन भी दो हफ्ते से ब्लू ब्रांड में छाए हुए है। पिछले हफ्ते यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच उनका रोमन रेंस के साथ हुआ था। हालांकि ब्रॉक लैसनर ने उनकी बुरी हालत कर दी थी। इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड में सैमी जेन के ऊपर लैसनर ने अटैक किया था।

मैल्टजर के अनुसार सैमी जेन और केविन ओवेंस काफी अच्छे दोस्त हैं। AEW रोस्टर में मौजूद कई सुपरस्टार्स के साथ भी इन दोनों के अच्छे रिश्ते हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो ये दोनों सुपरस्टार्स AEW का ऑफर ले सकते हैं। मैल्टजर ने ये भी कहा कि दोनों सुपरस्टार्स शायद WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाएंगे।

वैसे ये बात तय है कि सैमी जेन और केविन ओवेंस को काफी देरी से WWE ने पुश दिया। खासतौर पर सैमी जेन को WWE द्वारा बड़ा पुश कभी नहीं दिया गया। इस बात को लेकर सैमी जेन भी कई बार बयान दे चुके हैं। फैंस भी चाहते थे कि सैमी जेन को बड़ा पुश दिया जाए। WWE ने इस समय मुख्य स्टोरीलाइन में इन दोनों सुपरस्टार्स को डाला है। ऐसा लग रहा है कि WWE को ये कदम उठाने में थोड़ा देरी हो गई है। खैर कुछ ही समय बाद पता चल जाएगा कि ये दोनों सुपरस्टार्स WWE के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाएंगे या नहीं। वैसे अगर ये दोनों सुपरस्टार्स WWE से चले गए तो कंपनी को बहुत नुकसान होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment