WWE News: WWE Hall of Fame 2022 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

WWE Hall of Fame 2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE Hall of Fame 2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE Hall of Fame 2022 का आयोजन इस बार काफी शानदार अंदाज में होगा। रिपोर्ट के अनुसार कुछ अलग अनुभव सभी को प्राप्त होगा। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार Hall of Fame 2022 का आयोजन इस साल 1 अप्रैल को किया जाएगा। इस बार टाइमिंग में भी बदलाव हो सकता है। मिडनाइट में ये सेरेमनी देखने को मिल सकती है।

Ad

WWE द्वारा इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा

सबसे बड़ी बात रिपोर्ट में कही गई है कि शुक्रवार को Hall of Fame 2022 का आयोजन किया जाएगा। इस दिन ब्लू ब्रांड का एपिसोड भी होगा। अब WWE यूनिवर्स एक ही रात में इन दोनों शोज में कैसे उपस्थित रहेगा ये सोचने वाली बात है। प्लान के मुताबिक जिस जगह पर ब्लू ब्रांड के एपिसोड का प्रसारण होगा, वहीं पर Hall of Fame का आयोजन भी किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शायद दोनों शोज का अलग-अलग टिकट नहीं लिया जाएगा। अगर अलग-अलग टिकट लिया जाएगा तो फिर फैंस की उपस्थिति कम रहेगी।

WWE दिग्गज बतिस्ता को साल 2020 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। कोविड के कारण उस साल ये सेरेमनी नहीं हो पाई थी। पिछले साल किसी कारण से बतिस्ता हॉल ऑफ फेम शो में शामिल नहीं हो पाए थे। शायद इस साल अब उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अब तक हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले दिग्गजों की लिस्ट सामने नहीं आई। जल्द ही WWE द्वारा बड़ा ऐलान हॉल ऑफ फेम को लेकर किया जा सकता है। वैसे WWE द्वारा अभी तक हॉल ऑफ फेम 2022 को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया। शायद इस साल उन्हें भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है। ऐसा होगा तो फिर अंडरटेकर के फैंस के लिए ये अच्छी खबर होगी। अंडरटेकर ने लगभग तीस साल तक अपने फैंस को एंटरटेन किया था। उनके फेयरवेल में कई दिग्गज मौजूद थे। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन भी काफी भावुक हो गए थे। इस लिहाज से भी देखा जाए तो टेकर को इस साल बड़ा सम्मान दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications