WWE के पूर्व चैंपियन के गिमिक में जल्द होगा बड़ा बदलाव, लगातार 2 हार के बाद Triple H ने बनाया तगड़ा प्लान?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर फैंस को मिलेगा सरप्राइज
WWE सुपरस्टार को लेकर फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Asuka: WWE सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन ओस्का को लेकर बड़ी खबर मौजूदा रिपोर्ट में सामने आ रही है। जल्द ही उनके गिमिक में बदलाव होगा। ओस्का (Asuka) के गिमिक को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार खबरें आ रही हैं।

Ad

इस हफ्ते Raw में ओस्का का मुकाबला रिया रिप्ली के साथ हुआ था। इस मैच में ओस्का की हार हुई। बिना फेसपेंट के वो इस बार नज़र आई। उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया था। कुछ अलग रोल में वो इस बार फैंस को दिखी। यहां से अंदाजा मिल गया था कि आगे जाकर उनके गिमिक में भी बदलाव होगा।

विमेंस डिवीजन में ओस्का बहुत बड़ा नाम अपना बना चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वो बेबीफेस रूप में काम कर रही हैं लेकिन आगे फैंस को कुछ अलग देखने को मिल सकता है। अब उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव के संकेत दे दिए।

WWE सुपरस्टार ओस्का को लेकर रिपोर्ट में अहम जानकारी सामने आई

Xero News ने अपनी रिपोर्ट में उनके गिमिक को लेकर बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार क्रिएटिव टीम चाहती है कि उनके नाम में कोई बदलाव ना हो लेकिन ऑन-स्क्रीन गिमिक में बदलाव होना चाहिए। ये बात क्रिएटिव टीम ने ओस्का को कह दी है। अब शायद ये सब कुछ ओस्का के हाथ में होगा। ट्रिपल एच ने भी उनके लिए प्लान तैयार किया होगा।

Ad

WWE के साथ ओस्का ने साल 2015 में डील साइन की थी। इससे पहले जापान में उन्होंने जबरदस्त काम किया था। उनका रिंगनेम काना था। इस नाम का बहुत खौफ रहता था। अब शायद ये ही WWE में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि रिपोर्ट में साफतौर पर कहा गया है कि उनके रिंगनेम में बदलाव नहीं होगा।

पिछले लगातार दो Raw के एपिसोड में ओस्का को हार का सामना करना पड़ा। इस हफ्ते रिया रिप्ली ने उन्हें धराशाई कर दिया था। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है। आने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में इस चीज का खुलासा हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications