WWE में Roman Reigns के अगले टाइटल डिफेंस की तारीख का हुआ खुलासा, इस शो में ऐतिहासिक मैच लड़कर हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा इस समय कंपनी में चल रहा हैं। पिछले तीन साल से उन्हें कोई पिन नहीं कर पाया। उनके मैच पर सभी की नजरें टिकी रहती है। अब अपडेट सामने आ गया है कि वो कब अपना टाइटल डिफेंड करेंगे।

कोडी रोड्स ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 39 में टाइटल मैच के लिए रोमन रेंस को चुनौती पेश की। सभी को लगा था कि इस बार रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी। भला हो सोलो सिकोआ का जिन्होंने अंतिम समय में रेंस की मदद की और उन्हें हारने से बचा लिया। खैर कोडी और रेंस के बीच रीमैच की खबर भी सामने आ रही है।

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash 2023 होगा। यहां रोमन रेंस का मुकाबला नहीं होगा। अब सभी की दिमाग में सवाल है कि रेंस अपना टाइटल कब डिफेंड करेंगे। Ringside News ने इसे लेकर जानकारी दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार 27 मई, 2023 को WWE Night of Champions इवेंट में रोमन रेंस अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। इस शो का आयोजन सऊदी अरब में होगा। हालांकि अभी तक उनके प्रतिद्वंदी को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

WWE में रोमन रेंस की बादशाहत कौन खत्म करेगा?

27 मई, 2023 को रोमन रेंस एक बड़ी उपलब्धि भी कंपनी में हासिल कर लेंगे। उन्हें चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे हो जाएंगे। रेंस का टाइटल रन अभी तक शानदार रहा हैं। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो और ऐज जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं। WWE ने उनके लिए आगे भी तगड़ा प्लान किया होगा।

सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनकी बादशाहत कौन खत्म करेगा। पहले कोडी रोड्स का नाम लिया जा रहा था लेकिन वो भी मेनिया में हार गए। हालांकि अभी भी कोडी का ही नाम लिया जा रहा है। SummerSlam 2023 में इन दोनों के बीच रीमैच देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links