WWE में शेन मैकमैहन (Shane McMahon) का बहुत बड़ा नाम रहा लेकिन इस समय कंपनी के साथ उनका कोई लेना-देना नहीं है। Fightful और Wrestling Inc की रिपोर्ट के अनुसार WWE के साथ वो इस समय किसी भी चीज में शामिल नहीं है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 में अंतिम बार शेन मैकमैहन नजर आए थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) के खिलाफ स्टील केज मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappFightfulSelect.com RIGHT NOW- Rumors on WWE name not under contract- Backstage news on Sammy Guevara's title win7:33 AM · Sep 30, 2021409FightfulSelect.com RIGHT NOW- Rumors on WWE name not under contract- Backstage news on Sammy Guevara's title winWWE WrestleMania 37 में शेन मैकमैहन का मुकाबला ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ हुआ थाFightful ने अपनी रिपोर्ट में शेेन मैकमैहन को लेकर बुरी खबर दी है। कंपनी के साथ इस समय वो काम नहीं कर रहे हैं। Wrestling Inc की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इस समय शेन मैकमैहन WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं है। सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि WWE ऑफिस में भी शेन मैकमैहन अब कम नजर आते हैं।WWE में हमेशा शेन मैकमैहन नजर आए है। रिंग के अंदर और बैकस्टेज लगातार उन्होंने काम किया। पिछले कुछ सालों से ज्यादा वो बैकस्टेज की चीजों में नजर नहीं आए। शुरूआती समय में WWE रिंग में शेन मैकमैहन ने जबरदस्त काम किया था। शेन मैकमैहन को फैंस ने बहुत पसंद किया। हील के रूप में जिस तरह वो काम करते हैं वो जबरदस्त रहता है। कई दिग्गजों के साथ शेन मैकमैहन ने जबरदस्त मैच लड़े हैं। अंडरटेकर, रोमन रेंस जैसे दिग्गजों के साथ उनकी शानदार राइवलरी रही है। अब शेन मैकमैहन कब रिंग में नजर आएंगे ये किसी को नहीं पता है। WWE रिंग में अब शेन मैकमैहन कम ही नजर आते हैं। हालांकि पिछले दो साल में देखा जाए तो अच्छे मैच उन्होंने फैंस को दिए। केविन ओवेंस के साथ भी उनकी राइवलरी ने फैंस का दिल जीत लिया था। WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में वो नहीं है तो शायद अब कुछ समय के लिए वो बाहर ही रहेंगे। अगर कॉन्ट्रैक्ट में होते तो शायद वो किसी स्टोरीलाइन में जरूर नजर आते। शेन मैकमैहन को लेकर WWE की तरफ से भी अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।