WWE में ब्रांड विभाजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

केज साइट शीट्स के अनुसार ब्रांड विभाजन को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। इसके अनुसार ये कहा गया है कि भविष्य में किसी भी सुपरस्टार के रॉ और स्मैकडाउन दोनों में परफॉर्म करने पर कोई दिक्कत नहीं है। अपने होम ब्रांड के अलावा कोई भी सुपरस्टार दोनों ब्रांड में काम कर सकता है। WWE ने रॉ और स्मैकडाउन दो अलग-अलग ब्रांड बनाए है। पिछले साल जुलाई के बाद इन दोनों ब्रांड के अपने अपने अलग रोस्टर है। इसकी वजह से कई WWE सुपरस्टार को आग बढ़ने में काफी सफलता मिली है। क्योंकि दोनों ब्रांड में सभी की नजर रहती है। इसके अलावा यहां कई इंटर प्रमोशनल मैच भी है। इसमें रॉ और स्मैकडाउन का सर्वाइवर सीरीज मैच भी है। यहां सुपरस्टार शेकअप का कॉन्सैप्ट WWE ड्राफ्ट की तरह है। इस साल रैसलमेनिया के बाद कई सुपरस्टार इधर से उधर हो गए है। खुद विंस मैकमैहन ने रैसलमेनिया के बाद आकर सुपरस्टार शेकअप की बात कही थी। अभी हाल ही में ये खबर आई है कि सैथ रॉलिंस स्मैकडाउन लाइव हाउस शो में हिस्सा लेने वाले है। और रिपोर्ट ये भी आई है कि ब्रॉक लैसनर को भी स्मैकडाउन हाउस शो के लिए शिड्यूल किया गया है। अब फैंस का ये ही सवाल है कि सुपरस्टार के लिए ब्रांड विभाजन का मतलब क्या हैं? अफवाहेें ये भी सामने आ रही है कि रॉ के सुपरस्टार्स अब स्मैकडाउ लाइव इवेंट में हिस्सा लेकर उसका भविष्य बनाएंगे। लेकिन ये इवेंट कुछ ही होंगे, जहां ऐसा होगा। इसका मतलब ये हुआ की सुपरस्टास रॉ और स्मैकडाउन दोनों में हिस्सा ले सकते है। स्मैकडाउन लाइव हाउस शो में कई जगह अब ब्रॉक लैसनर हिस्सा ले सकते हैं। और उनका मुकाबला बैरन कॉर्बिन से होगा। इसके अलावा यहां कई अन्य ऐसे मैचों को शिड्यूल किया गया है जिसकी उम्मीद फैंस को बहुत कम है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications