इस हफ्ते स्मैकडाउन में नजर आ सकते है अंडरटेकर

WWE फैंस ने डैडमैन अंडरटेकर को नवंबर में हुए स्मैकडाउन के 900वें एपिसोड में देखा था। अंडरटेकर ने ये ऐलान किया था कि, वो रैसलमेनिया के अलावा भी नज़र आएंगे। ये काफी निराश करने वाला था कि वापसी का ऐलान कर, और धमकी देने के बावजूद वो अब तक नज़र नहीं आए। 900वें एपिसोड का वीडियो जिसमें अंडरटेकर ने वापसी का एलान किया:

Ad
youtube-cover
Ad

अंडरटेकर करीब एक महीने से नजर नहीं आए है, और पिछले एक महीने से ऐसी कोई खबर भी नहीं आई की वो स्मैकडाउन का पार्ट होंगे या नहीं। इसके बाद सब ये ही सोच रहे है कि अंडरटेकर का वापस आना कहीं गलतफहमी तो नहीं थी। लेकिन अब रिंगसाइट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने ये महसूस किया है कि, अंडरटेकर को रॉयल रंबल से पहले लाना सहीं नहीं होगा। अफवाह ये भी थी कि 29 जनवरी को होने वाले रॉयल रंबल में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अंडरटेकर का मुकबला एजे स्टाइल्स से हो सकता है, और इसके बाद वो रैसलमेनिया 33 में जॉन सीना के साथ रिंग में फाइट करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल देखा जाए तो रॉयल रंबल के लिए गोल्डबर्ग और लैसनर के बड़े मैच की ही घोषणा हुई है। comicbook.com के अनुसार वापसी के बाद जॉन सीना रॉयल रंबल मैच के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकते है। कहा ये भी जा रहा है कि सीना की शो में वापसी के बाद अंडरटेकर भी नजर आ सकते है। और साल के अंतिम स्मैकडाउन लाइव का एक धमाकेदार अंत कर सकते है। अगर ऐसा होता है तो अंडरटेकर निश्चित तौर पर रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स के साथ प्रोग्राम बिल्ड कर सकते है। वैसे रॉ के इवेंट में बैकस्टेज पर इस सुपरस्टार को देखा गया था। अफवाह ये भी है कि वो RAW ज्वॉइन कर सकते है। आपको रॉ के बैकस्टेज पर अंडरटेकर का स्नैपशॉट दिखाते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications