WWE WrestleMania 38 में Vince McMahon की इन-रिंग वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, संभावित प्रतिद्वंदी का नाम भी सामने आया

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने करीब एक दशक से रिंग में कोई मैच नहीं लड़ा। अब शायद वो रिंग में एक्शन में नजर आ सकते हैं। अफवाहों की मानें तो रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में विंस मैकमैहन का बड़ा मुकाबला होगा। आपको बता दें Pat McAfee शो में अगले हफ्ते गुरूवार को विंस मैकमैहन नजर आएंगे। पोस्ट रेसलिंग ने सबसे पहले अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि विंस मैकमैहन और पैट मैकेफी के बीच WrestleMania 38 में बड़ा मुकाबला हो सकता है। अगले हफ्ते से इस राइवलरी की शुरूआत हो सकती है।

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन WrestleMania 38 में लड़ेंगे बड़ा मैच?

विंस मैकमैहन को लेकर अब डेव मैल्टजर ने भी बड़ा बयान दिया है। मैल्टजर के अनुसार WrestleMania 38 में विंस मैकमैहन और पैट मैकेफी का मैच शेड्यूल किया गया है। ये बहुत बड़ी खबर डेव मैल्टजर ने दी। ऐसा लग रहा है कि अब ये मैच लगभग पक्का है।

विंस मैकमैहन के बारे में ज्यादा कुछ बताने के जरूरत किसी को नहीं है। सभी जानते हैं कि WWE में उनका क्या रोल है। WWE को इस मुकाम तक पहुंचाने में विंस मैकमैहन ने बहुत मेहनत की। खुद रिंग में उन्होंने कई मैच लड़े। हील के रूप में जबरदस्त काम उन्होंने किया। स्टीव ऑस्टिन के साथ उनकी राइवलरी ऐतिहासिक रही। अक्टूबर 2012 में सीएम पंक के खिलाफ अंतिम मैच विंस मैकमैहन ने लड़ा था। इसके बाद वो रिंग में नहीं उतरे। इस बार अब फैंस का सपना पूरा हो सकता है।

खैर अगले हफ्ते फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। WrestleMania 38 के लिए विंस मैकमैहन के बड़े मैच का ऐलान हो सकता है। Pat McAfee शो में फैंस की नजरें टिकी होंगी। WrestleMania 38 में अपनी वापसी को लेकर विंस मैकमैहन क्या कहेंगे ये देखने वाली बात होगी। अगर विंस मैकमैहन का WrestleMania 38 में मुकाबला होगा तो फिर काफी मजा आएगा। इस बार का WrestleMania बहुत हिट हो जाएगा। बिजनेस के लिहाज से भी कंपनी को बहुत फायदा होगा। वैसे रिंग में वापसी करने के लिए विंस मैकमैहन को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

Quick Links