ऐज का WWE टीवी पर नज़र नहीं आने और उनकी डील को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया सामने

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Edge: WWE टीवी पर अक्टूबर महीने से दिग्गज ऐज (Edge) नज़र नहीं आए। WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 में ऐज का मुकाबला फिन बैलर (Finn Balor) के साथ हुआ था। दोनों के बीच आई क्विट मैच हुआ था। इस मुकाबले में बहुत बवाल मचा था। ऐज को यहां पर हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

WWE दिग्गज ऐज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

मौजूदा रिपोर्ट में ऐज का WWE टीवी पर नज़र नहीं आने का कारण सामने आया है। साथ ही उनकी डील के बारे में भी जानकारी दी है। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार ऐज की WWE के साथ डील लिमिटेड तारीख पर है। इसका मतलब है कि वो यहां पर रेगुलर काम नहीं करेंगे। ऐज ने जजमेंट डे फैक्शन का निर्माण किया था। हालांकि बाद में ग्रुप के अन्य सदस्यों ने उन्हें धोखा दे दिया था।

ऐज का फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के साथ जबरदस्त मैच हुआ था। उन्होंने कंपनी के साथ 3 साल की डील साइन की है। पांच मैच वो हर साल WWE रिंग में लड़ेंगे। आपको बता दें साल 2021 में ऐज ने 10 मुकाबले लड़े और साल 2022 में छह मैचों का हिस्सा वो रहे। अगले साल अब वो 9 मुकाबले लड़ेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो तीन साल में वो 25 मैचों का हिस्सा रहेंगे। अब ये देखकर तो ऐसा लग रहा है कि WWE ने उनके लिए शानदार प्लान बनाया होगा।

Ad

हाल ही में एक रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि ऐज अगले साल Elimination Chamber में वापसी करेंगे। फरवरी में इस इवेंट का आयोजन कनाडा में होगा। अपने होमटाउन फैंस को वो सरप्राइज दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐज के पास WWE रिंग में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा। पहले ही वो बड़े कारनामे कर चुके हैं। अब उनकी वजह से युवा सुपरस्टार्स को फायदा मिल सकता है। वो जिसके साथ भी काम करेंगे उसे आगे जाकर तगड़ा पुश मिल सकता है। खैर अब देखना होगा कि ऐज कब WWE रिंग में वापसी कर अपने फैंस को सरप्राइज देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications